Saturday, July 6, 2024
Homeताजा खबरIND vs SA Test : पहले दिन राहुल ने बचाई भारत की...

IND vs SA Test : पहले दिन राहुल ने बचाई भारत की लाज, खराब रोशनी और बारिश के चलते मैच जल्द पूरा हुआ, रबाड़ा ने बरपाया कहर, 5 विकेट लिए

सेंचुरियन। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती मुकाबले के पहले दिन मंगलवार को यहां तीसरे सत्र में खराब रोशनी और बारिश के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। दिन का खेल समाप्त घोषित किए जाने के समय भारत ने 59 ओवर में आठ विकेट पर 208 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल 70 रन बनाकर क्रीज पर मोहम्मद सिराज (शून्य) के साथ मौजूद है। भारत के लिए विराट कोहली (38), श्रेयस अय्यर (31) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिये। भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार टेस्ट पारी में पांच विकेट झटके। इससे पहले दिन की शुरुआत में बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस में 45 मिनट का विलंब हुआ था जबकि मैच आधा घंटा देरी से शुरू हुआ था।

Centurion: India’s batter Jasprit Bumrah walks back to the pavilion after his dismissal during the first day of the first Test cricket match between India and South Africa, at SuperSport Park Stadium, in Centurion, Tuesday, Dec. 26, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI12_26_2023_000402B)

इससे पहले सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और दक्षिण अफ्रीका के लिए नंद्रे बर्गर के साथ डेविड बेडिंघम ने डेब्यू किया। कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेले। टॉस से पहले उप कप्तान जसप्रीत बुमराह ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। जडेजा चोटिल होने के कारण इलेवन का हिस्सा नहीं बन पाए।

Centurion: India’s Shubman Gill on the first day of the first Test cricket match between India and South Africa, at SuperSport Park Stadium, in Centurion, Tuesday, Dec. 26, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI12_26_2023_000111B)

मेजबान टीम के कप्तान बावुमा चोटिल, मैच में खेलना मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन मंगलवार को यहां बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और उनका मैच में आगे खेलना संदिग्ध है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मार्को यानसन पर लगाए गए विराट कोहली के ड्राइव को रोकने के प्रयास में बावुमा चोटिल हो गए और उन्हें 20वें ओवर में मैदान छोड़ना पड़ा। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के अनुसार,‘‘स्कैन से पता चला है कि उनकी बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया है। मैच में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें चिकित्सकों की दैनिक मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा।’’ बावुमा एक्स्ट्रा कवर क्षेत्र में गेंद को रोकने के प्रयास में चोटिल होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के फिजियो की मदद से मैदान से बाहर गए। उनके स्थान पर डीन एल्गर ने कार्यवाहक कप्तान के रूप में जिम्मेदारी संभाली। एल्गर ने इस श्रृंखला के बाद संन्यास लेने की घोषणा की है। बावुमा की जगह वियान मुल्डर ने क्षेत्ररक्षण किया।,

Centurion: Commentator Irfan Pathan greets fans on the first day of the first Test cricket match between India and South Africa, at SuperSport Park Stadium, in Centurion, Tuesday, Dec. 26, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI12_26_2023_000407B)

रबाडा ने 10 पारियों में छठी बार रोहित को किया आउट

भारत के कप्तान रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में कुछ खास नहीं कर सके। वह 14 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने उन्हें अपना शिकार बनाया। रबाडा की ऊपर उठती गेंद को पुल करने के प्रयास में फाइन लेग पर खड़े फील्डर नंद्रे बर्गर को कैच थमा बैठे। रबाडा ने 10 पारियों में छठी बार उन्हें अपना शिकार बनाया। भारतीय टीम को पहली पारी में दूसरा झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 10वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। जायसवाल 37 गेंद पर 17 रन बनाए। बर्गर ने डेब्यू टेस्ट में पहला विकेट लिया।  तीसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। वह 12वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गए। शुभमन ने 12 गेंद पर दो रन बनाए। नंद्रे बर्गर की गेंद पर विकेटकीपर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया। 

Centurion: Clouds cover the skyline above the SuperSport Park Stadium before the start of a Test cricket match between India and South Africa, in Centurion, Tuesday, Dec. 26, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav) (PTI12_26_2023_000071B)

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: डीन एल्गर, एडेन मार्करम, टोनी डी जोर्जी, तेम्बा बावुमा (कप्तान), कीगन पीटरसन, डेविड बेडिंघम, कायेल वेरेयेन (डब्ल्यू), मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएट्जी, कगिसो रबाडा, नंद्रे बर्गर।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments