Monday, March 16, 2026
HomeUser Interest Categoryखेल-हेल्थIND vs AUS T-20 : सूर्या की युवा ब्रिगेड से बढ़ी उम्मीदें, दूसरे...

IND vs AUS T-20 : सूर्या की युवा ब्रिगेड से बढ़ी उम्मीदें, दूसरे टी-20 में बढ़त के लिए उतरेगी टीम इंडिया

तिरुवनंतपुरम। टीम इंडिया रविवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में उतरेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। ऐसे में युवा गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। भारतीय टीम ने पहला मैच भले ही जीत लिया हो, लेकिन इस मुकाबले में गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए थे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को छोड़ दिया जाए तो अन्य गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया था। तेज गेंदबाजों अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, स्पिनर रवि बिश्नोई को आईपीएल में खासकर भारतीय पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव है और उनसे दूसरे टी-20 में बेहतर प्रदर्शन की आस रहेगी। यहां शनिवार को हुई बारिश हुई थी और ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रविवार को भी मैच पर बारिश का साया रहेगा। पहले टी-20 में भारतीय गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के चलते अंतिम एकादश में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच और हालात बहुत अलग नहीं होंगे लिहाजा भारतीय गेंदबाजों को एक इकाई के रूप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पहले मैच में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा ने क्रमश: 10.25 और 12.50 की औसत से रन दिए जबकि स्पिनर रवि बिश्नोई ने 13.50 प्रति ओवर की औसत से रन लुटाए थे। टी-20 प्रारूप में गेंदबाजों के लिए बहुत कुछ नहीं होता, लेकिन इन तीनों की गेंदबाजी में विविधता का अभाव दिखा। भारत को सीरीज में बढ़त बनानी है तो इन तीनों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। यह असंभव भी नहीं है, क्योंकि मुकेश ने विविधता के साथ ऐसा कर दिखाया है। दूसरे गेंदबाजों को भी मुकेश की तरह प्रदर्शन को दोहराना होगा।

पहले मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और फिनिशर रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाई। दूसरे टी-20 में भी तीनों पर बल्लेबाजी निर्भर रहेगी। हालांकि पहले मैच में रन आउट हुए गायकवाड़ और तिलक भी अच्छी पारियां खेलना चाहेंगे। वहीं, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। इधर, ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश इंग्लिस ने शतक लगाकर टी-20 विश्व कप के लिए तैयारी पुख्ता की। स्टीव स्मिथ को पारी की शुरुआत के लिए भेजने का फैसला सटीक नहीं रहा। उन्होंने 41 गेंद में 52 रन जरूर बनाए, लेकिन उनकी पारी सहज नहीं रही। गेंदबाजों में जेसन बेहरनडोर्फ को छोड़कर कोई प्रभावी नहीं रहा। ऐसे में लेग स्पिनर एडम जाम्पा को तनवीर संघा की जगह प्लेइंग-11 में ले सकते हैं।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular