IND vs SA : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने भी शानदार पारी खेलते हुए 43 गेंदाें में 66 रन बनाये है। वहीं रवींद्र जडेजा ने भी केएल राहुल का साथ देते हुए 24 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 102 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने ऐडन मार्करम के हाथों कैच कराया।
ऋतुराज गायकवाड (105 रन) को मार्को यानसन ने टोनी डी जॉर्जी के हाथों कैच कराया। यशस्वी जायसवाल 22 और रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से मार्को यानसन को 2 विकेट मिले। नांद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला।

ऋतुराज गायकवाड़ वनडे में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे में ऋतुराज गायकवाड़ दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ युसूफ पठान हैं, जिन्होंने 2011 में 68 गेंदों में शतक पूरा किया था। ये ऋतुराज गायकवाड़ का 8वां वनडे इंटरनेशनल था, इससे पहले वह एक बार 50 प्लस स्कोर बना पाए थे।

विराट कोहली ने जड़ा लगातार दूसरा शतक
रांची के बाद विराट कोहली ने रायपुर में भी शतक जड़ा, उन्होंने 93 गेंदों में 102 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े. ये कोहली का 84वां अंतर्राष्ट्रीय और 53वां ओडीआई शतक है। ये विराट कोहली का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 7वां ओडीआई शतक है। वह भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, उन्होंने क्विंटन डी कॉक (6 शतक) को पीछे छोड़ा।




