Monday, April 6, 2026
HomePush Notificationभारत अब कमजोर नहीं है, हम अपने हथियार खुद बना रहे और...

भारत अब कमजोर नहीं है, हम अपने हथियार खुद बना रहे और उत्तर प्रदेश इसमें नेतृत्व कर रहा : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में अशोक लेलैंड के ईवी संयंत्र के उद्घाटन पर कहा कि भारत अब आत्मनिर्भर बन रहा है और उत्तर प्रदेश रक्षा व औद्योगिक विकास में नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान बदली है, यहां उद्योग, रक्षा गलियारा और ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण जैसे बड़े प्रोजेक्ट आ रहे हैं, जिससे रोजगार बढ़ा है।

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारत अब कमजोर नहीं है, हम अपने हथियार खुद बना रहे हैं और उत्तर प्रदेश इसमें नेतृत्व कर रहा है।उन्होंने कहा कि यही सोच और मेहनत देश को मजबूत बनाती है और इसी रास्ते पर आज हमारी सरकार चल रही है। सिंह ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जो उत्तर प्रदेश किसी जमाने में बीमारू राज्य कहा जाता था तथा जिसकी पहचान को गुंडाराज और अपराध से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी राज्य में आए दिन उद्योग स्थापित हो रहे हैं। सिंह आज राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर इलाके में अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण संयंत्र के उद्घाटन के अवसर पर एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के साथ हिंदुजा परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।

उत्तर प्रदेश की औद्योगिक यात्रा में एक मील का पत्थर है : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘विश्व स्तरीय ग्रीन फील्ड एकीकृत वाणिज्यिक वाहन विनिर्माण इकाई की शुरुआत उत्तर प्रदेश की औद्योगिक यात्रा में एक मील का पत्थर है। मैं इस उपलब्धि के लिए अशोक लेलैंड, हिंदुजा समूह और उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई देता हूं।” उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा और उसकी पहचान एक ऐसे राज्य के रूप में हो रही है, जो देश के विकास में बढ़-चढ़कर योगदान दे रहा है।

सिंह ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि जो उत्तर प्रदेश किसी जमाने में बीमारू राज्य कहा जाता था तथा जिसकी पहचान को गुंडाराज और अपराध से जोड़कर देखा जाता था, आज उसी राज्य में आए दिन उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘लखनऊ में तो ब्रह्मोस एयरोस्पेस की फैक्टरी भी स्थापित की गयी है, जहां ब्रह्मोस मिसाइल बनायी जा रही है। अब यह मिसाइल बाहर से बनकर नहीं आती, हमारे अपने देश में, हमारे अपने उत्तर प्रदेश में बनती है। सरकार ने यहां रक्षा गलियारा बनाया है। इसका मतलब सेनाओं के लिए हथियार, गोला-बारूद और लड़ाकू जहाजों से जुड़ा सामान अब हमारे ही प्रदेश में बनेगा।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी ‘डबल इंजन’ की सरकार ने उत्तर प्रदेश में विकास के इस काम को और तेज़ी से आगे बढ़ाने के लिए एक नयी नीति बनाई है। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार का लक्ष्य है कि अगले पांच साल में यहां हज़ारों करोड़ रुपये का नया काम आए और हमारे लाखों नौजवानों को सीधा रोज़गार मिले। लखनऊ से सांसद सिंह ने कहा, आज, जब भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है तो उसमें उत्तर प्रदेश का योगदान बहुत महत्त्वपूर्ण होने वाला है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि एक विकसित भारत का रास्ता, विकसित उत्तर प्रदेश से होकर ही जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में अशोक लेलैंड के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (इवी) विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखाता है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular