Monday, February 23, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketIND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बड़ा फैसला...

IND vs SA: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बड़ा फैसला ले सकता टीम मैनेजमेंट, इन 3 बल्लेबाजों में से एक का कट सकता पत्ता

IND vs SA: टी20 विश्व कप सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारतीय टीम मैनेजमेंट बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। मुख्य कोच Gautam Gambhir के सहयोगियों ने खराब फॉर्म में चल रहे बल्लेबाजों को बाहर करने और टॉप-ऑर्डर संयोजन की समीक्षा की बात कही है।

IND vs SA: टी20 विश्व कप सुपर 8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के हाथों मिली करारी हार के बाद भारतीय टीम मैनजमेट बड़ा फैसला ले सकता है. जिसके तहत खराब फॉर्म में चल रहे 3 में से कम से कम एक बल्लेबाज को बाहर कर सकता है. साथ ही टॉप ऑडर में कई खब्बू बल्लेबाजों को उतारने की अपनी रणनीति की भी समीक्षा करेगा. मुख्य कोच गौतम गंभीर के सहयोगी रियान टेन डोइशे और सितांशु कोटक ने यह संकेत दिए हैं.

खराब फॉर्म में चल रहे इन बल्लेबाजों पर गिर सकती गाज

दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्व कप सुपर आठ मुकाबले में भारत को 76 रन से हराया. अब भारत को अगले दोनों मैच जीतने होंगे लिहाजा टीम प्रबंधन को अभिषेक शर्मा (4 मैचों में 15 रन) और तिलक वर्मा ( 5 मैचों में 107 रन ) के प्रदर्शन पर विचार करना होगा. रिंकू सिंह भी फिनिशर की भूमिका नहीं निभा सके हैं और 29 गेंदों में 82 . 75 की स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाये हैं.

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कही ये बात

बल्लेबाजी कोच कोटक ने कहा, ‘अगर मुख्य कोच और टीम प्रबंधन को लगता है कि हमें कुछ अलग करना होगा तो हम करेंगे. अब इस पर विचार हो रहा है कि अगर हमें बदलाव करना है तो वह क्या होगा और कैसे होगा. अब हम ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं कि हमें यह सोचना होगा कि कुछ अलग करना है या उसी संयोजन से काम करना है.’

संजू सैमसन को मिल सकता मौका

वहीं टेन डोइशे ने स्वीकार किया कि टीम में बैकअप में विशेषज्ञ बल्लेबाजों का अभाव चिंता का विषय है. उन्होंने कहा,’ या तो आप उन्हीं खिलाड़ियों को चुनते हैं जो आपको लगता है कि पिछले डेढ साल में अच्छा खेल रहे हैं, भले ही अभी रन नहीं बना पा रहे हैं. या फिर बदलाव करके संजू सैमसन को लाते हैं जो शानदार खिलाड़ी है और शीर्षक्रम में दाहिने हाथ का बल्लेबाज होने से भी मदद मिलेगी. अगले 2 अहम मैचों से पहले सैमसन को शामिल करने के बारे में अगले कुछ दिन में बात की जाएगी.’

‘अभिषेक और तिलक का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय’

केकेआर के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा कि अभिषेक और तिलक का फॉर्म टीम के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा, ‘ मैं अभि या तिलक के लिये बहाना नहीं बनाऊंगा. उन्हें बहानों की जरूरत नहीं है. मुझे लगता है कि पेट के संक्रमण से अभिषेक की तैयारियों पर काफी असर पड़ा है और वह वैसे नहीं खेल पा रहा, जैसे खेलना चाहिये था.’

यह पूछने पर कि उसे क्या सलाह देंगे, कोटक ने कहा, ‘बल्लेबाजी कोच होने के नाते मेरा मानना है कि उसे जरूरत से ज्यादा सलाह देने की बजाय उसके दिमाग को व्यवस्थित रहने दें. दो दिन में आप कुछ बदल नहीं सकते बल्कि जरूरत से ज्यादा सलाह देने से उसका आत्मविश्वास हिल सकता है. उसे अभी गेंद को देखकर अपनी पारी को बेहतर बनाना होगा.’

ये भी पढ़ें: ‘पुलिस गिरफ्तार करेगी, विरोध नहीं करूंगा’, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बोले-‘जनता सब देख रही है, झूठ सामने आएगा’

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular