Monday, March 2, 2026
HomeUser Interest Categoryखेल-हेल्थIND Vs AUS T-20 : टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, दूसरे टी-20...

IND Vs AUS T-20 : टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, दूसरे टी-20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया

तिरुवनंतपुरम। भारत ने दूसरे टी-20 मैच में रविवार को यहां ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने चार विकेट पर 235 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी को नौ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया।ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 45 रन, और टिम डेविड ने 37 रन और कप्तान मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन का योगदान दिया। भारत के लिए रवि बिश्नोई और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए।

इससे पहले टीम इंडिया ने रुतुराज गायकवाड़ (43 गेंद में 58 रन), यशस्वी जायसवाल (25 गेंद में 53 रन) और इशान किशन (32 गेंद में 52 रन) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रिकॉर्ड स्कोर बनाया। इन तीनों की अर्धशतकीय पारी के बाद रिंकू सिंह ने नौ गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से नाबाद 31 रन बनाये जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस प्रारूप का अपना सबसे बड़ा स्कोर चार विकेट पर 235 रन बनाया। टी20 में अपना पांचवां सबसे बड़ा स्कोर बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 20 ओवर में नौ विकेट पर 191 रन पर रोक दिया।

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस ( 25 गेंद में 45 रन) और टिम डेविड (22 गेंद में 37 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद में 81 रन जोड़कर भारत की परेशानियों को बढ़ाया लेकिन लगातार ओवरों में दोनों के आउट होने से मैच पर उनकी पकड़ ढीली हो गयी। कप्तान मैथ्यू वेड ने नाबाद 42 रन बनाये लेकिन यह टीम के लिए काफी नहीं था।

भारत के लिए रुतुराज ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 58 रन बनाने के साथ यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 35 गेंद 77 और इशान के साथ दूसरे विकेट के लिए 58 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। जायसवाल ने नौ चौके और दो छक्के जबकि इशान तीन चौके और चार छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथल एलिस ने चार ओवर में 45 रन देकर तीन विकेट लिये।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular