Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरIND Vs AUS T-20 Series : आज जीते तो बनेगा टीम इंडिया...

IND Vs AUS T-20 Series : आज जीते तो बनेगा टीम इंडिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली बन जाएगी टीम

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को गुवाहाटी में पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जीतने पर टीम इंडिया श्रृंखला अपने नाम करने के साथ एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लेगी। भारतीय टीम पाकिस्तान को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशल मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी।

टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 211 टी-20 मैच खेले हैं। इनमें 135 में जीत हासिल की और 66 में हार मिली। 4 मैच टाई रहे और 6 मैच बेनतीजा रहे। जबकि पाकिस्तान ने 226 टी-20 इंटरनेशनल में 135 जीते। उसे 82 में हार मिली है और 3 मैच टाई रहे। पाकिस्तान के भी 6 मैच बेनतीजा रहे। एक और जीत के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान से आगे निकल जाएगी।

सुपर ओवर से पहले टाईब्रेकर मुकाबलों में भी भारत रहा भारी

टी-20 मैच की शुरुआत में यदि टाई होता था तो फिर मैच के नतीजे के लिए टाईब्रेकर का इस्तेमाल होता है। इस फॉर्मेट की शुरुआत में टाईब्रेकर के लिए बॉल आउट का इस्तेमाल होता था। अब सुपर ओवर का चलन है। भारत के जो चार मैच टाई रहे हैं भारत ने उन सभी के टाईब्रेकर जीते। वहीं, पाकिस्तान अपने तीन टाई मैचों में सिर्फ 1 का टाईब्रेकर जीत पाया।

इस तरह अगर टाईब्रेकर की जीत जोड़ दें तो भारत के पास 139 जीत और पाकिस्तान के पास 136 जीत हैं। हालांकि, टी-20 के रिकॉर्ड बुक में जीत और टाई को अलग-अलग काउंट किया जाता है। इसलिए जीत के नंबर के मामले में पाकिस्तान से आगे निकलने के लिए भारत को 1 मैच और जीतना होगा।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular