Wednesday, April 1, 2026
HomeCrime NewsJaipur Train Suicide Case : शादीशुदा प्रेमी ने 11 साल छोटी प्रेमिका...

Jaipur Train Suicide Case : शादीशुदा प्रेमी ने 11 साल छोटी प्रेमिका के संग ट्रेन के आगे लगाई छलांग, बाइक से हुई युगल प्रेमी की शिनाख्त

जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार दोनों की पहचान उत्तम (30) और खुशी मीणा (19) के रूप में हुई। दोनों करीब दो साल से एक-दूसरे को जानते थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले से इलाके में सनसनी फैल गई।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Train Suicide Case : जयपुर। बस्सी थाना इलाके में एक शादीशुदा युवक ने अपनी उम्र से 11 साल छोटी प्रेमिका के साथ ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युगल प्रेमी के आत्महत्या की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को अपने कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल के मु़र्दाघर में भिजवाया। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रेक के पास खड़ी मिली लावारिश बाइक के आधार पर मृतकों की शिनाख्त कर मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि युवक शादी शुदा था और 19 वर्षीय युवती के उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक परिवार में इकलौता था और कुछ समय पूर्व इसके माता-पिता का देहांत हो चुका था।

थानाधिकारी धर्मेंद कुमार शर्मा ने बताया कि थाना इलाके में स्थित रीको फाटक के समीप मंगलवार देर रात प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेलवे ट्रेक के पास खड़ी मिली बाइक के आधार पर उनकी शिनाख्त उत्तम (30) पुत्र गणेश, निवासी सुनारों का मोहल्ला, बस्सी और खुशी मीणा (19) पुत्री राजूलाल मीना, निवासी जामडोली के रूप में की। मृतक उत्तम पहले से शादीशुदा था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी आंचल से हुई थी।

पुलिस ने बताया कि उत्तम शांत स्वभाव का व्यक्ति था और धागा पुआई का काम करता था। इसी के साथ वो रैपिडो चलाकर अपनी आजीविका चला रहा था। खुशी मीणा सेकेंड ईयर की छात्रा थी, और चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। गुरुवार देर रात करीब 9 बजे बिना बताए घर से निकल गई थी। दोनों की मुलाकात करीब 2 साल पहले जामडोली स्थित घाट बालाजी मंदिर के पास हुई थी। मंगलवार रात दोनों करीब 15 किलोमीटर दूर बस्सी रीको फाटक पहुंचे, जहां पर दोनो ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने दोनो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular