Friday, September 20, 2024
HomeParis Olympics 2024हॉकी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया, 3-2 से मात देकर...

हॉकी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 52 साल बाद हराया, 3-2 से मात देकर दी यादगार जीत

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना आखिरी ग्रुप मैच ऑस्ट्रेलिया से खेला। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। भारतीय हॉकी टीम ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक गेम्स में हराया है। 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद यह पहली बार है जब भारत ने ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को हराया है।

2 अगस्त (शुक्रवार) को खेले गए इस मैच में भारत की ओर से अभिषेक (18वें मिनट) और कप्तान हरमनप्रीत सिंह (13वें एवं 33 मिनट) ने गोल दागे। वहीं कंगारू टीम की ओर से थॉमस क्रेग (25वें मिनट) और ब्लेक गोवर्स (55वें मिनट) ने स्कोर किए। भारत की कंगारू टीम के खिलाफ ये जीत काफी ऐताहिसक रही। बता दें कि भारतीय टीम पहले ही क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी थी।

Colombes: India’s players celebrate a goal during the Hockey Men’s Pool B match between India and Australia at the 2024 Summer Olympics, at Yves-du-Manoir Stadium, in Colombes, France, Friday, Aug. 2, 2024. (PTI Photo/Ravi Choudhary) (PTI08_02_2024_000355B)

पूल-बी में भारत के अलावा न्यूजीलैंड, अर्जेंटीना, आयरलैंड, बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया हैं। वहीं पूल-ए में नीदरलैंड्स, जर्मनी, ब्रिटेन, स्पेन, साउथ अफ्रीका और मेजबान देश फ्रांस शामिल हैं। दोनों ही ग्रुपों से चार-चार टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली हैं। पूल-बी में भारत दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है। जबकि बेल्जियम पूल-बी में टॉप पर रहा। पूल-बी से ऑस्ट्रेलिया और अर्जेंटीना भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है।

पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए भारतीय हॉकी टीम

गोलकीपर: पी आर श्रीजेश।

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय।

मिडफील्डर: राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद।

फॉरवर्ड: अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, मंदीप सिंह, गुरजंत सिंह।

वैकल्पिक खिलाड़ी : नीलकांत शर्मा, जुगराज सिंह, कृष्ण बहादुर पाठक।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments