Friday, March 13, 2026
HomeUser Interest CategoryIPL-CricketHundred Auction: काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर...

Hundred Auction: काव्या मारन के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर बवाल, SRH के बॉयकॉट की उठी मांग, ऑफिशियल अकाउंट भी सस्पेंड

Abrar Ahmed hundred Auction Controversy: अबरार अहमद को Sunrisers Leeds द्वारा The Hundred के ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। फ्रैंचाइजी की मालकिन Kavya Maran को सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा और भारतीय फैंस ने टीम के बहिष्कार की मांग उठाई। विवाद बढ़ने के बीच टीम का आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट भी सस्पेंड कर दिया गया। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है।

Abrar Ahmed hundred Auction Controversy: द हंड्रेड के ऑक्शन में सनराइजर्स लीड्स के पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइजी की मालकिन काव्या मारन और सनराइजर्स लीड्स को तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. काव्या मारन के इस फैसले से भारतीय फैंस में काफी नाराजगी है. फैंस ने इस कदम को राष्ट्रीय भावना के खिलाफ बताते हुए सनराइजर्स के बॉयकॉट की मांग भी की है.

अबरार अहमद को 2.34 करोड़ रुपए में खरीदा

काव्या मारन की मौजूदगी में हुए ऑक्शन में Sunrisers Leeds ने अबरार अहमद को खरीदने के लिए जोरदार बोली लगाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, टीम ने अबरार अहमद को 1 लाख 90 हजार पाउंड (करीब 2.34 करोड़ रुपये) में अपने साथ जोड़ा है. ऑक्शन के दौरान उन्हें खरीदने के लिए Trent Rockets और सनराइजर्स लीड्स के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। आखिरकार ज्यादा बोली लगाकर सनराइजर्स लीड्स ने इस पाकिस्तानी स्पिनर को अपनी टीम में शामिल कर लिया.

सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

अबरार अहमद को टीम में शामिल करने के कुछ ही घंटों बाद सोशल प्लेटफॉर्म X पर Sunrisers Leeds का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि अकाउंट सस्पेंड होने की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. जब इस अकाउंट को खोलने की कोशिश की जा रही है, तो उस पर “suspended” का मैसेज दिखाई दे रहा है। इस मामले में अभी तक न तो एक्स की ओर से और न ही फ्रेंचाइजी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है.

सोशल मीडिया पर उठी बॉयकॉट की मांग

सनराइजर्स हैदराबाद ने जैसे ही अपनी इंग्लैंड वाली टीम Sunrisers Leeds में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को जोड़ा, इसके बाद सोशल मीडिया पर काव्या मारन और सनराइजर्स लीड्स की काफी आलोचना हो रही है. भारतीय क्रिकेट के कई फैंस ने SRH के बहिष्कार की मांग उठानी शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक IPL 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी. पहला मैच RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं इंग्लैंड में होने वाली The Hundred लीग का आगाज 21 जुलाई से होगा और इसका फाइनल मुकाबला 16 अगस्त को खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: Stock Market Crash: आज फिर औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, Sensex 708 अंक टूटा, Nifty 23,500 के नीचे, जानें किन स्टॉक्स में फायदा और नुकसान ?

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular