Monday, February 9, 2026
HomePush NotificationNigeria Truck Accident: नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों को ले जा...

Nigeria Truck Accident: नाइजीरिया में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों को ले जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, 30 लोगों की मौत

Nigeria Road Accident: नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। यह हादसा कानो के गेजावा क्षेत्र में लापरवाही से ड्राइविंग के कारण हुआ। ट्रक यात्रियों और सामान को लेकर जा रहा था, तभी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया।

Nigeria Truck Accident: उत्तरी नाइजीरिया में एक ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए. कानो के गवर्नर के कार्यालय के एक बयान के अनुसार, लापरवाही से वाहन चला रहे ट्रक चालक ने कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर चल रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया.

कानो के गवर्नर के कार्यालय के अनुसार, ट्रक रविवार तड़के कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था तभी वह अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं.

कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के मुताबिक , कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गवर्नर ने इस घटना को हृदयविदारक और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया.’

ये भी पढ़ें: Jaipur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, 3 लोगों की मौत, शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular