Tuesday, March 3, 2026
HomePush NotificationHoli Skin Care Tips : होली पर केमिकल वाले रंग डाल सकते...

Holi Skin Care Tips : होली पर केमिकल वाले रंग डाल सकते खुशियों में खलल, एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन टिप्स से खुद को रखें सुरक्षित

Chemical Colors on Holi: होली खुशियों और रंगों का त्योहार है, लेकिन कई बार यही रंग त्वचा और आंखों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकते हैं। खासकर केमिकल युक्त रंगों से खुजली, जलन, ड्राई स्किन और आंखों में परेशानी हो सकती है। इसलिए होली खेलते समय कुछ सावधानियां रखना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे आसान उपाय, जिनसे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

केमिकल रंगों से रहें दूर

विशेषज्ञों के अनुसार जिन लोगों को स्किन एलर्जी है, उन्हें बाजार में मिलने वाले केमिकल रंगों से बचना चाहिए और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इन रंगों में मौजूद लेड ऑक्साइड शरीर में जाने पर किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है।

त्वचा की सुरक्षा ऐसे करें

होली खेलने से पहले चेहरे, हाथ-पैरों पर मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके अलावा नारियल, बादाम या सरसों का तेल लगाने से रंग त्वचा के पोर्स में नहीं जाता और बाद में आसानी से साफ हो जाता है. होली के रंगों से होठों और नाखून को भी काफी नुकसान पहुंचाते हैं. ऐसे में होठों पर लिप बाम या पेट्रोलियम जेली लगाने से रंग चिपकता नहीं। वहीं दमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों को रंगों से दूरी बनाए रखना बेहतर है।

पूरे बाजू के कपड़े पहनें

होली खेलते समय फुल स्लीव कपड़े पहनें। इससे त्वचा सीधे रंगों के संपर्क में नहीं आती और नुकसान कम होता है।

बालों का रखें ध्यान

रंग खेलने से पहले बालों में नारियल या सरसों का तेल लगा लें। इससे रंग स्कैल्प पर नहीं चिपकता और आसानी से रंग को छुड़ाया भी जा सकता है.

आंखों में रंग चला जाए तो क्या करें

अगर रंग आंखों में चला जाए तो तुरंत ठंडे पानी से धोएं। गुलाबजल या लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप्स डाल सकते हैं। जलन बनी रहे तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular