Hockey Asia Cup 2025 : हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए साउथ कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी। यह ऐतिहासिक मुकाबला बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया, जहां भारत ने पूरे मैच पर दबदबा बनाए रखा। इस शानदार जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 2026 हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है, जिसकी मेजबानी बेल्जियम और नीदरलैंड संयुक्त रूप से करेंगे।
भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप
यह भारत का चौथा हॉकी एशिया कप खिताब है। खास बात यह है कि फाइनल में भारत ने पांच बार की चैंपियन साउथ कोरिया को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले भारत ने 2017 में मलेशिया को हराकर यह खिताब जीता था।
𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 𝗼𝗳 𝗔𝘀𝗶𝗮! 🏆🇮🇳🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
India reign supreme at the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025 with a stellar campaign to lift the crown — their fourth Asia Cup title. 👑#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/AOfD8wbB2K
भारत ने ऐसे जीता एशिया कप का खिताब
इस मुकाबले के पहले क्वार्टर के पहले ही मिनट में भारत के सुखजीत सिंह ने गोल दागा। पहला क्वार्टर खत्म होने के बाद भारत 1-0 से आगे रहा। भारत ने दोनों क्वार्टर में 1-1 गोल दागा और 2-0 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक भारत का स्कोर 2-0 रहा। साउथ कोरिया ने अटैकिंग खेल दिखाया लेकिन वो गोल नहीं कर सके। तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत ने फिर गोल दागा और बढ़त 3-0 की कर ली. चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। रोहिदास ने मौके को भुनाया और गोल दाग दिया। लेकिन इसी क्वार्टर में साउथ कोरिया ने भी एक गोल दागा. लेकिन भारत की बढ़त 4-1 की हो चुकी थी। इसके बाद भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को गोल नहीं दागने दिया और डिफेंसिव अप्रोच अपनाया। आखिरकार भारत ने जीत हासिल कर ली।
Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने दी जीत की बधाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार के राजगीर में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी और कहा कि यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का क्षण है। मोदी ने राज्य सरकार और बिहार के लोगों की भी सराहना की और कहा कि उनके प्रयासों से राजगीर में एक शानदार टूर्नामेंट की मेजबानी सुनिश्चित हुई। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, बिहार के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह जीत और भी खास है क्योंकि उन्होंने गत विजेता दक्षिण कोरिया को हराया है! प्रधानमंत्री ने कहा, यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गौरव का क्षण है। हमारे खिलाड़ी और नई ऊंचाइयों को छूते रहें और देश को और अधिक गौरव दिलाएं।
A glorious victory for India!
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 7, 2025
Heartiest congratulations to Team India on their spectacular victory over Korea in the Hero Asia Cup 2025, held at the State Sports Academy-cum-Bihar Sports University campus in Rajgir. This glorious win has once again made the nation proud.
The…
नीतीश कुमार ने दी बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के राजगीर में आयोजित एशिया कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई दी और कहा कि इस ‘शानदार जीत’ ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि बिहार सरकार ने राजगीर में स्थित राज्य खेल अकादमी सह बिहार खेल विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान करने का हर प्रयास किया। उन्होंने कहा, इस शानदार जीत ने एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। 29 अगस्त से सात सितंबर तक आयोजित इस टूर्नामेंट में भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की शीर्ष हॉकी टीमों ने भाग लिया। असाधारण कौशल और खेल भावना का प्रदर्शित करने के लिए मैं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। बिहार सरकार ने सभी टीमों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम संभव सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर उपाय किए।
फुल्टोन ने दी जीत की बधाई
मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने रविवार को यहां एशिया कप जीतने के बाद भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि लड़कों ने एशिया में चैंपियन टीम बनकर उनकी इच्छा पूरी की है। दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया को फाइनल में 4 . 1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया । फुल्टोन ने कहा कि 10 दिन के अंतराल में लगातार मैच खेलना शारीरिक रूप से मुश्किल होता है लेकिन फिटनेस भारत की सफलता की कुंजी रही।