Saturday, September 13, 2025
HomePush NotificationHimachal Cloudburst : बिलासपुर में कुदरत का कहर, बादल फटने से एक...

Himachal Cloudburst : बिलासपुर में कुदरत का कहर, बादल फटने से एक गांव में कई वाहन मलबे में दबे, मकान और खेत क्षतिग्रस्त

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के गुटराहन गांव में बादल फटने से खेतों को नुकसान हुआ और कई वाहन मलबे में दब गए, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। शिमला में धुंध के कारण लोगों को दिक्कतें आईं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 503 सड़कें बंद, 953 ट्रांसफार्मर और 336 जलापूर्ति योजनाएं बाढ़ व भूस्खलन से प्रभावित हैं।

Himachal Cloudburst : शिमला। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में शनिवार तड़के बादल फटने से कई वाहन मलबे में दब गए और खेत क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि बादल फटने की घटना नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के नम्होल क्षेत्र के गुटराहन गांव में हुई। स्थानीय निवासी कश्मीर सिंह ने बताया कि पानी के तेज बहाव के कारण मलबा खेतों में जमा हो गया और फसलें नष्ट हो गईं। कई वाहन मलबे में दब गए।

इस बीच, शनिवार सुबह राजधानी शिमला में धुंध छाई रही और दृश्यता कुछ मीटर तक कम हो गई। धुंध की वजह से स्कूल समय में वाहनों से आने-जाने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्थानीय मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।

अटारी-लेह मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-तीन), औट-सैंज मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-305) और अमृतसर-भोटा मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-503ए) समेत कुल 503 सड़कें शुक्रवार शाम को यातायात के लिए बंद कर दी गईं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण राज्य में लगभग 953 बिजली ट्रांसफार्मर और 336 जलापूर्ति योजनाएं बाधित हुई हैं।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular