Hem Singh Bhadana Passes Away: पूर्व कैबिनेट मंत्री और गुर्जर समाज के दिग्गज नेता हेमसिंह भड़ाना का निधन हो गया. उन्होंने सोमवार सुबह 7 बजे अंतिम सांस ली. पिछले करीब 5 महीने से वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.
छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत करने वाले हेम सिंह भड़ाना 2 बार BJP के टिकट पर थानागाजी (अलवर) से विधायक चुने गए थे। दूसरी बार विधायक बनने के बाद उन्हें वसुंधरा सरकार में पहले राज्य मंत्री और बाद में उन्हें कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई.
थानागाजी की जनता से था खास जुड़ाव
अपनी साफगोई और जनता से लगाव रखने के कारण खास पहचान रखने वाले हेम सिंह भड़ाना का थानागाजी क्षेत्र के लोगों से गहरा जुड़ाव था. वो अलवर शहर में रहते थे, लेकिन इसके बावजूद वे रोजाना थानागाजी क्षेत्र जाते और वहां लोगों से मिलते, उनकी समस्याएं सुनते थे. कैंसर का पता लगने के बाद भी उन्होंने लोगों से मिलना नहीं छोड़ा.
सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक जताते हुए सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी. उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें.
भाजपा राजस्थान के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है।
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) February 2, 2026
भडाणा जी ने सदैव जनहित और प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी। उनका निधन भाजपा परिवार और राजस्थान की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें… pic.twitter.com/Ao4hBNvtNU
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जताया शोक
हेम सिंह भड़ाना के निधन पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी शोक जताया है. उन्होंने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक हेमसिंह भड़ाना के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
पूर्व मंत्री एवं थानागाजी के पूर्व विधायक श्री हेमसिंह भड़ाना जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) February 2, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और परिवारजनों को इस असहनीय दुःख को… pic.twitter.com/6kfDt02wET
ये भी पढ़ें: Jaipur Car Fire News: चलती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान




