Jammu Kashmir Snow Fall: कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ और अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए. अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं.
#WATCH बनिहाल, जम्मू-कश्मीर: भारी हिमपात के बाद बनिहाल क्षेत्र में बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है। pic.twitter.com/iUnrGAsuEm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025
मैदानी इलाकों में जहां बारिश हुई, वहीं गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसे पर्यटक स्थलों समेत घाटी के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी स्तर का हिमपात हुआ. इस बीच, श्रीनगर में हल्का हिमपात हुआ. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर से मौसम में सुधार होने का अनुमान है.
#WATCH | जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारी बर्फबारी हुई। हिमपात के कारण वाहनों की आवाजाही में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। pic.twitter.com/WgNweLKSGd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025
रेल, वायु, सड़क यातायात प्रभावित
खराब मौसम के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। इसके अलावा रेल यातायात और श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी बाधित हुआ. अधिकारियों ने बताया कि रामसू और काजीगुंड के बीच बर्फ जमा होने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया, जबकि मुख्य सड़क पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने, भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं. श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग घाटी और देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है.
#WATCH जम्मू-कश्मीर: ताजा हिमपात के बाद सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाके बर्फ की चादर से ढके नज़र आए। pic.twitter.com/dQpCRLNIks
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025
श्रीनगर-लेह राजमार्ग, एसएसजी रोड और मुगल रोड (कश्मीर और जम्मू के बीच वैकल्पिक सड़क संपर्क) समेत कई अन्य सड़कें भी बंद कर दी गईं.
अधिकारियों ने बताया कि मौसम के कारण सुबह की सभी उड़ानों के संचालन में देरी हुई. उन्होंने बताया कि मौसम में सुधार होने के बाद सुबह 11 बजे के बाद उड़ान परिचालन फिर से शुरू हो गया. पटरियों पर भारी बर्फ जमा होने के कारण बडगाम-बारामूला खंड पर रेल सेवाएं प्रभावित हुईं.
#WATCH भद्रवाह (जम्मू-कश्मीर): डोडा के भद्रवाह इलाके में आज सुबह ताजा हिमपात हुआ। pic.twitter.com/SDlBNlxPxz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 28, 2025