Mumbai Rain News: मुंबई में कुछ घंटों की लगातार बारिश के कारण सोमवार को कई निचले इलाकों में और ट्रेन की पटरियों पर जलभराव हो गया, जिसके चलते सुबह के समय लोकल ट्रेन सेवाओं के साथ ही शहर के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हो गया.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कई हिस्सों में तेज़ बारिश के कारण जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
वीडियो दादर हिंदमाता इलाके से है। pic.twitter.com/zsMtc44BfS
भारी बारिश के कारण कई रेलवे स्टेशनों पर पटरियां जलमग्न
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में कुछ घंटों तक भारी बारिश हुई. भारी बारिश के कारण मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशन पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे सुबह के व्यस्त समय में विभिन्न ट्रेन की आवाजाही धीमी हो गई.
#WATCH नवी मुंबई (महाराष्ट्र): नवी मुंबई शहर में लगातार तेज बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/Shre4zph5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
लोकल ट्रेन की घटाई रफ्तार
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने कहा, ‘उपनगरीय लोकल ट्रेन की आवाजाही जारी है, लेकिन कुछ स्थानों पर इनकी रफ्तार कम कर दी गई है.’ यात्रियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाली ट्रेन के देरी से चलने के संबंध में शिकायत की. लेकिन, पश्चिमी रेलवे ने दावा किया कि उसकी पटरियों पर पानी नहीं जमा हुआ है और उसके गलियारे पर ट्रेन का परिचालन सामान्य रूप से हो रहा है, हालांकि यात्रियों ने कुछ देरी की शिकायत की है.
#WATCH मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई शहर के कई हिस्सों में तेज़ बारिश हो रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
वीडियो छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से है। pic.twitter.com/3yKKbpqfEP
किंग्स सर्किल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, चिंचपोकली और दादर स्टेशन सहित निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कई हिस्सों में बारिश के बाद जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
वीडियो JJ फ्लाईओवर से है। pic.twitter.com/RhrFwDSu3o
नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन में सबसे ज्यादा बारिश
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार, द्वीप शहर में सबसे अधिक वर्षा नरीमन प्वाइंट फायर स्टेशन में दर्ज की गई. यहां 104 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसके बाद 86 मिलीमीटर बारिश के साथ ए वार्ड ऑफिस दूसरे स्थान पर रहा जबकि कोलाबा पंपिंग स्टेशन में 83 मिलीमीटर और नगर मुख्यालय में 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. सुबह 10 बजे के आसपास बारिश में कमी आई, लेकिन आसमान बादलों से भरा रहा.
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के कई हिस्सों में तेज़ बारिश के कारण जलभराव हुआ।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
(वीडियो अंधेरी सबवे से है।) pic.twitter.com/yzPZ28SjL4
इससे पहले दिन में IMD ने ‘नाउकास्ट’ चेतावनी जारी की थी, जिसमें मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बिजली चमकने और भारी बारिश की संभावना जताई गई थी।
IMD ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि IMD मुंबई ने अगले 24 घंटों के दौरान महानगर के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. पूर्वानुमान में कहा गया है, ‘आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी. शहर और उपनगरों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.’
#WATCH | मुंबई, महाराष्ट्र: मुंबई के तटीय क्षेत्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। pic.twitter.com/ZOc4ZqtnS9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 26, 2025
बीएमसी ने कहा कि सुबह 11 बजकर 24 मिनट पर 4.75 मीटर ऊंची लहरें और फिर रात 11 बजकर 9 मिनट पर 4.17 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है. जबकि शाम 5 बजकर 18 मिनट पर 1.63 मीटर और मंगलवार सुबह 5 बजकर 21 मिनट पर 0.04 मीटर नीची लहरों दर्ज किए जाने की संभावना है.