Thursday, July 10, 2025
Homeताजा खबरHaryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की...

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, PM मोदी,अमित शाह सहित ये दिग्गज शामिल

चंडीगढ़, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने गुरुवार देर रात स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं.

स्टार प्रचारकों की सूची में ये नाम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अर्जुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है.अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हैं.

भाजपा के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, ​​अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट भी शामिल हैं. हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए 5 अक्टूबर को मतदान होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular