Wednesday, July 3, 2024
Homeउत्तरप्रदेश (UP)हरदीप पुरी और हेमा मालिनी ने किताब का किया विमोचन  

हरदीप पुरी और हेमा मालिनी ने किताब का किया विमोचन  

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को मथुरा-वृंदावन के मंदिरों और भवनों की तस्वीरों के साथ एक किताब (चल मन वृंदावन) का विमोचन किया। इस किताब (कॉफी टेबल बुक) का लेखन और संपादन अशोक बंसल ने किया है और इसे बिमटेक फाउंडेशन के अध्यक्ष हरिवंश चतुर्वेदी ने प्रकाशित किया है।

मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी चल मन वृंदावन की मुख्य संपादक हैं। यह किताब हिंदी और अंग्रेजी भाषा दोनों में प्रकाशित की गयी है। केंद्रीय आवासीय एवं शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने उन्हें इस पुस्तक के विमोचन का हिस्सा बनाने के लिए हेमा मालिनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस किताब को ब्रज भूमि के संक्षिप्त इतिहास के साथ वृंदावन के आकर्षणों और त्योहारों का जीवंत और समृद्ध विवरण बताया।

इस मौके पर हेमा मालिनी ने कहा कि सूरदास, रसखान से लेकर चैतन्य महाप्रभु तक कई संतों और आध्यात्मिक कवियों ने वृंदावन के सौंदर्य और भगवान कृष्ण की लीलाओं का सजीव ढंग से वर्णन किया है, जो आगामी पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर है। यहां नए महाराष्ट्र सदन में आयोजित कार्यक्रम में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य भी शामिल हुए।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments