Monday, February 23, 2026
HomeNational NewsValsad Accident News: गुजरात के वलसाड में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक...

Valsad Accident News: गुजरात के वलसाड में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की भिड़ंत, 7 लोगों की मौत

Valsad Accident News: गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 महिलाएं शामिल हैं। 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Valsad Accident News: गुजरात के वलसाड जिले के कुंभघाट में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां कार खड़े ट्रक से टकरा जाने से 7 लोगों की मौत हो गई। करपाड़ा पुलिस थाने के निरीक्षक एसएल वसावा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 1 बजे हुई.

कैसे हुआ हादसा ?

पुलिस इंस्पेक्टर वसावा के मुताबिक, ‘पहाड़ी सड़क पर उतरते समय कार को पहले पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इसके बाद कार एक खड़े ट्रक से टकरा गई. कार में सवार 7 लोगों में से 5 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य की मौत निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. मृतकों में 2 महिलाएं शामिल हैं.

पहले भी हो चुकी कई दुर्घटनाएं

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोग करपाड़ा तालुका के अंबा जंगल गांव के रहने वाले थे. और जब यह दुर्घटना हुई उस समय वे नाना पोंडा जा रहे थे. स्थानीय विधायक जीतू चौधरी ने कहा कि यह क्षेत्र दुर्घटना संभावित है. यहां पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: Jaipur Accident: पत्रकार कॉलोनी स्थित खरबास सर्किल पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत, 1 घायल

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular