Saturday, March 28, 2026
HomePush NotificationPM E-Drive Scheme : सरकार का बड़ा EV फैसला, पीएम ई-ड्राइव योजना...

PM E-Drive Scheme : सरकार का बड़ा EV फैसला, पीएम ई-ड्राइव योजना में बदलाव, ई-स्कूटर-ई-रिक्शा पर सब्सिडी की नई डेडलाइन

केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना में संशोधन करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई समयसीमा तय की है। योजना के तहत 31 जुलाई 2026 तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया और 31 मार्च 2028 तक पंजीकृत ई-रिक्शा व ई-कार्ट को प्रोत्साहन मिलेगा। अधिकतम शोरूम कीमत दोपहिया के लिए 1.5 लाख और तिपहिया के लिए 2.5 लाख रुपये तय है। कुल 10,900 करोड़ रुपये के बजट तक ही सब्सिडी दी जाएगी।

PM E-Drive Scheme : नई दिल्ली। सरकार ने ई-स्कूटर और ई-रिक्शा के लिए नई समयसीमा और अधिकतम वाहनों की संख्या तय करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की योजना पीएम ई-ड्राइव में संशोधन किया है। केंद्र सरकार ने 10,900 करोड़ रुपये की पीएम ई-ड्राइव (पीएम इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एनहांसमेंट) दिशानिर्देश संशोधित किए हैं। इसके अनुसार, 31 जुलाई, 2026 तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और 31 मार्च, 2028 तक पंजीकृत इलेक्ट्रिक तीनपहिया वाहन (ई-रिक्शा और ई-कार्ट) योजना के तहत प्रोत्साहन पाने के पात्र होंगे।

ई-स्कूटर और ई-रिक्शा पर सरकार का बड़ा फैसला

प्रोत्साहन राशि का लाभ उठाने के लिए अधिकतम ‘शोरूम’ कीमत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 1.5 लाख रुपये और इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों (ई-रिक्शा और ई-कार्ट) के लिए 2.5 लाख रुपये तक सीमित है। पीएम ई-ड्राइव योजना एक सीमित निधि वाली योजना है। इस योजना के तहत कुल भुगतान 10,900 करोड़ रुपये के योजना परिव्यय तक सीमित रहेगा।

भारी उद्योग मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘यदि योजना या इसके संबंधित उप-घटकों के लिए धनराशि योजना की अंतिम तिथि, यानी 31 मार्च 2028 से पहले समाप्त हो जाती है, तो योजना या इसके संबंधित उप-घटकों को तदनुसार बंद कर दिया जाएगा, यानी आगे कोई दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।’

अधिसूचना में कहा गया कि पंजीकृत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 होगी और पंजीकृत इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों (ई-रिक्शा और ई-कार्ट) के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च, 2028 होगी।योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए 24,79,120 और ई-रिक्शा एवं ई-कार्ट के लिए 39,034 वाहनों को ही प्रोत्साहन दिया जाएगा।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular