Monday, February 23, 2026
HomeCrime NewsACB Trap Action : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का बड़ा एक्शन, गंगापुर सिटी...

ACB Trap Action : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो का बड़ा एक्शन, गंगापुर सिटी में बीसीएमओ 25 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की सवाई माधोपुर टीम ने गंगापुर सिटी के बीसीएमओ डॉ. बत्तीलाल मीणा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर एक महिला कर्मचारी को मूल पदस्थापन पर लगाने के बदले 30 हजार रुपये मांगने का आरोप था। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाया और शेष राशि लेते समय कार्रवाई की।

ACB Trap Action : जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की सवाई माधोपुर टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गंगापुर सिटी के खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. बत्तीलाल मीणा को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी चिकित्सक ने एक महिला परिवादिया को उसके मूल पदस्थापन स्थान पर वापस लगाने की एवज में इस राशि की मांग की थी।

एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो की सवाई माधोपुर चौकी को एक परिवादिया ने शिकायत दी कि वह वर्तमान में व्यवस्थार्थ अन्य स्थान पर कार्यरत है। उसे वापस उसके मूल पदस्थापन स्थान पर लगाने के बदले बीसीएमओ डॉ. बत्तीलाल मीणा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया, जिसमें रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई। सत्यापन के दौरान ही आरोपी ने 5 हजार रुपये एडवांस ले लिए थे। सोमवार को शेष 25 हजार रुपये की राशि देने की बात तय हुई।

एसीबी भरतपुर रेंज के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी के नेतृत्व वाली टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही डॉ. बत्तीलाल ने परिवादिया से 25 हजार रुपये की रिश्वती राशि थामी, पहले से तैयार एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। एसीबी की इस कार्रवाई से चिकित्सा महकमे में हड़कंप मच गया है। ब्यूरो की टीम आरोपी के कार्यालय और आवास की तलाशी ले रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति या अन्य दस्तावेजों की जांच की जा सके।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular