Friday, July 11, 2025
HomeUser Interest Categoryराज-नीतिपूर्व सीएम अशोक गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, बोले-'धार्मिक उन्माद की...

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, बोले-‘धार्मिक उन्माद की राजनीति को देश में स्वीकार नहीं किया जाएगा,यह जनता जनार्दन का स्पष्ट संदेश’

जयपुर, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा.गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा,”भाजपा हमेशा धर्म की राजनीति करती रही है परन्तु भगवान के नाम पर जनता को गुमराह करना एवं नफरत फैलाना धर्म नहीं, अधर्म है.”

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने क्या कहा ?

उन्होंने कहा,”पिछले 10 साल में भाजपा ने देश में धार्मिक उन्माद बढ़ाने का काम बहुत सुनियोजित तरीके से किया.परन्तु तथ्य यह है कि हाल के लोकसभा चुनाव एवं विधानसभा चुनावों में अधिकतर धार्मिक नगरियों जैसे अयोध्या, चित्रकूट, सीतापुर, शिवगंगा, प्रयागराज, नासिक, रामटेक, बद्रीनाथ, श्रावस्ती, मंगलौर (जिला-हरिद्वार) में भाजपा की हार हुई है.”

गहलोत ने लिखा,”यह जनता-जनार्दन का एक स्पष्ट संदेश है कि इस देश में धार्मिक उन्माद की राजनीति को स्वीकार नहीं किया जाएगा एवं अधर्म की बात करने वालों पर हमेशा धर्म की विजय होगी.”

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular