Wednesday, February 4, 2026
HomePush NotificationBaljeet Yadav Arrest: पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, कभी लगाई थी...

Baljeet Yadav Arrest: पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, कभी लगाई थी 12 घंटे लगातार दौड़, जानें क्या है मामला?

Baljeet Yadav Arrest: बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को MLA फंड दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है। जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने उन्हें अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा से हिरासत में लिया। इससे पहले 24 जनवरी 2025 को जयपुर, दौसा और बहरोड़ में 10 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

Baljeet Yadav Arrest: बहरोड़ के पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। MLA फंड के दुरुपयोग मामले में ईडी की जयपुर क्षेत्रीय इकाई ने मंगलवार देर रात कार्रवाई की। अलवर के शाहजहांपुर टोल प्लाजा (दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एनएचएआई ऑफिस के पास) से बलजीत यादव को हिरासत में लिया गया।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, 24 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक बलजीत यादव के जयपुर, दौसा और बहरोड़ में कुल 10 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। ईडी की ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई थी। ईडी की ओर से मंगलवार रात अलवर के शाहजहांपुर से पूर्व विधायक बलजीत यादव को राउंडअप किया गया। इसके बाद पूछताछ के लिए जयपुर स्थित ईडी ऑफिस लाया गया।

कभी लगातार 12 घंटे लगाई थी दौड़

वर्ष 2018 में निर्दलीय विधायक चुने गए बलजीत ने 2022 में जयपुर के सेंट्रल पार्क में काले कपड़े पहनकर लगातार 12 घंटे तक दौड़ लगाई थी। उनका कहना था कि वह पेपर लीक माफिया और गुरुकुल यूनिवर्सिटी घोटाले के खिलाफ अशोक गहलोत सरकार को जगाने के लिए यह प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं के बीच ‘क्रांतिकारी’ छवि बनाने वाले बलजीत यादव बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे.

पूर्व विधायक पर क्या है आरोप ?

पूर्व विधायक बलजीत यादव पर विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास फंड से 3 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के दुरुपयोग और गबन का आरोप है। ईडी के अनुसार- वर्ष 2021-22 में बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के 32 सरकारी स्कूलों के लिए बैडमिंटन और क्रिकेट किट खरीदे गए थे। इनकी खरीद के नाम पर विधायक फंड से 3.72 करोड़ रुपए खर्च किए गए।

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular