Wednesday, April 1, 2026
HomePush NotificationCrude Oil Price Today : ट्रंप के ईरान से हटने के संकेत...

Crude Oil Price Today : ट्रंप के ईरान से हटने के संकेत के बाद कच्चा तेल वायदा भाव लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 9,265 रुपये प्रति बैरल पर

वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल डिलीवरी वाला अनुबंध 302 रुपये गिरकर 9,265 रुपये प्रति बैरल और मई अनुबंध 320 रुपये गिरकर 8,661 रुपये पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले के जल्द खत्म होने के बयान के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की, जिससे बाजार में बिकवाली का दबाव बना रहा।

Crude Oil Price Today : नई दिल्ली। वायदा कारोबार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतें 3 प्रतिशत से ज़्यादा टूटकर 9,265 रुपये प्रति बैरल रह गईं, जहां इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सेना दो से तीन हफ़्तों में ईरान पर अपना हमला खत्म कर सकती है, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफ़ावसूली की।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चा तेल के अप्रैल माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 302 रुपये या 3.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,265 रुपये प्रति बैरल रह गया। इसी प्रकार, कच्चा तेल के मई माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 320 रुपये या 3.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,661 रुपये प्रति बैरल रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि सत्र के दौरान कच्चे तेल की कीमतों पर बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि कारोबार में सतर्कता का रुख था। चॉइस ब्रोकिंग की कमोडिटी विश्लेषक कावेरी मोरे ने कहा कि बुधवार के सत्र में कच्चे तेल की कीमतों पर बिकवाली का दबाव रहा, क्योंकि पश्चिम एशिया में लगातार तनाव के बावजूद बाज़ार में सतर्कता का माहौल बन गया था। वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के मई अनुबंध की कीमत 2.23 डॉलर या 2.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.15 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड के जून डिलीवरी का दाम 1.59 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता 102.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अगले 2 से तीन हफ्ते में अमेरिका ईरान अपने सैन्य हमले रोक देगा : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान जंग जल्द खत्म करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगले 2 से तीन हफ्ते में अमेरिका ईरान अपने सैन्य हमले रोक देगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि जंग शुरू करने का जो मकसद था वो पूरा हो चुका है। इसीलिए अमेरिका अब इस लड़ाई को लंबा खींचने के पक्ष में नहीं है। ट्रंप ने मंगलवार को कहा-‘मुझे लगता है कि हमें यहां आए हुए 2 या 3 हफ़्ते हो गए हैं। अब हम यहां से चले जाएंगे. क्योंकि हमारे लिए ऐसा करने का कोई कारण नहीं है। यह फ़्रांस के लिए होगा। यह उसके लिए होगा जो भी इस जलडमरूमध्य (हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य) का इस्तेमाल कर रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि जब हम यहां से चले जाएँगे, तो शायद सब कुछ ठीक हो जाएगा। आज, मैंने सुना कि बहुत सारे जहाज वहां से गुजर रहे थे।

हमने सत्ता बदल दी है: ट्रंप

ट्रंप ने आगे कहा कि हमने सत्ता बदल दी है। सत्ता बदलना मेरे लक्ष्यों में से एक नहीं था। मेरा एक ही लक्ष्य था उनके पास परमाणु हथियार न हों। वह लक्ष्य हासिल हो गया है। उनके पास परमाणु हथियार नहीं हैं। लेकिन हम इस काम को पूरा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि शायद दो हफ़्तों के अंदर, या शायद कुछ दिन और ज़्यादा लग सकते हैं, यह काम पूरा हो जाएगा।’

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular