Wednesday, March 18, 2026
Homeताजा खबरAccident : दिवाली पर मातम, तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में दो बस...

Accident : दिवाली पर मातम, तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में दो बस की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 60 घायल

तमिलनाडु। चेन्नई-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार तड़के परिवहन निगम की एक बस और एक ओमनी बस की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और लगभग 60 अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने कहा कि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लगभग दस एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी के मुताबिक बेंगलुरु से चेन्नई जा रही राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम की बस वानीयंबाडी के पास चेट्टियाप्पनूर में चेन्नई से बेंगलुरु जा रही ओमनी बस से टकरा गई,इस दुर्घटना में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गुडुवनचेरी की रितिका (32), वानीयंबाडी के मोहम्मद फिरोज (37), एसईटीसी बस चालक के एलुमलाई (47) और चित्तूर के बी अजित (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ओमनी बस के चालक एन सैयद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हादसा तड़के करीब चार बजे हुआ। एसईटीसी बस डिवाइडर से लड़ने के बाद ओमनी बस से टकरा गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि घायलों को तिरुपत्तूर जिले के वानीयंबाडी सरकारी अस्पताल और वेल्लोर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular