Thursday, August 21, 2025
HomeBiharVoter Rights Yatra : कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में राहुल...

Voter Rights Yatra : कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में राहुल गांधी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

बिहार के नवादा जिले में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की गाड़ी से एक पुलिस कांस्टेबल के टकराने पर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वीडियो में गांधी घायल कांस्टेबल को मदद करते दिखे। बीजेपी ने वाहन द्वारा कांस्टेबल को कुचलने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने कहा है कि केवल हल्की टक्कर हुई थी।

Voter Rights Yatra : नवादा। बिहार के नवादा जिले में दो दिन पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को टक्कर लगने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस कांस्टेबल मंगलवार को गांधी के वाहन के सामने उस दौरान गिर गया था, जब कांग्रेस सांसद यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक से गुजर रहे थे।

राहुल गांधी के चालक के खिलाफ FIR दर्ज

नवादा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव धीमान ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, हां, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विस्तृत जानकारी बाद में दी जायेगी। धीमान ने पहले कहा था कि कांस्टेबल काफिले में एक वाहन के सामने गिर गया जिससे वाहन ‘‘उनके पैरों से थोड़ा सा टकरा गया’’ और उन्हें चोटें आईं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक वीडियो क्लिप साझा करते हुए दावा किया कि पुलिसकर्मी को वाहन ने कुचल दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और गांधी को अपने समर्थकों से घायल पुलिसकर्मी को उनकी खुली जीप में लाने के लिए कहते देखा जा सकता है। कांस्टेबल को पानी पिलाने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने उन्हें अपने वाहन में बैठाया और वाहन आगे की ओर बढ़ गया।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular