Wednesday, February 11, 2026
HomePush NotificationRajasthan Budget 2026-27 : वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27...

Rajasthan Budget 2026-27 : वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट किया पेश, 41% बढ़ा अर्थव्यवस्था का आकार

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 21.52 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि ढांचागत सुधार और वित्तीय प्रबंधन से अर्थव्यवस्था 41% बढ़ी है तथा प्रति व्यक्ति आय दो लाख रुपये पार होगी। बजट में नई जल नीति सहित समावेशी विकास और सुशासन पर जोर दिया गया।

Rajasthan Budget 2026-27 : जयपुर। राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट (आय-व्ययक अनुमान) राज्य विधानसभा में बुधवार को पेश किया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का आकार 2026-27 में 21 लाख 52,100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। सदन की बैठक शुरू होते ही वित्त मंत्री ने राज्य के वित्त वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान और वित्त वर्ष 2026-27 के बजट अनुमान विधानसभा में पेश किए।

अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास व सबका प्रयास’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए प्रदेश को आर्थिक समृद्धि, सतत व समावेशी विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा, विकसित राजस्थान@2047 को साकार करने के लिए इस विकास यात्रा में गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी शक्ति की अहम भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नीत हमारी सरकार ने सेवा, समर्पण एवं सुशासन को प्राथमिकता दी है।

वित्त मंत्री ने कहा, मुझे सदन को अवगत कराते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे द्वारा किए गए ढांचागत सुधार व कुशल वित्तीय प्रबंधन से पिछली सरकार के अंतिम वर्ष की तुलना में प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 41.39 प्रतिशत बढ़कर वित्त वर्ष 2026-27 में 21 लाख 52,100 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर प्रति व्यक्ति आय भी 1.67 लाख रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 की समाप्ति पर दो लाख के पार पहुंच जाएगी। अपने बजट भाषण में उन्होंने जलदाय विभाग में नई जल नीति लाने सहित अनेक घोषणाएं कीं।

युवाओं और महिलाओं के लिए क्या होगा खास?

इस बजट में सरकार ‘नया भर्ती कैलेंडर’ जारी कर सकती है। इसके अलावा स्किल ट्रेनिंग और प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ाकर युवाओं को नए अवसर देने की घोषणा की जा सकती है। साथ ही पेंशन योजनाओं में बढ़ोतरी, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं। महिलाओं के लिए विशेष स्वरोजगार योजनाओं की भी उम्मीद की जा रही है।

रोजगार के लिए 1 लाख युवाओं को सरकार देगी 10 लाख रुपए तक का लोन

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार का वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए युवाओं के रोज़गार के संबंध में एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है। इसके तहत 1 लाख युवाओं को 10 लाख तक के कर्ज पर शत प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान प्रस्तावित है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular