Sunday, March 22, 2026
HomePush NotificationIran Shot Down F-15: ईरान का बड़ा दावा, हार्मुज में मार गिराया...

Iran Shot Down F-15: ईरान का बड़ा दावा, हार्मुज में मार गिराया F-15 फाइटर जेट, Video भी किया शेयर

Iran Shot Down F-15: ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज द्वीप के पास एक F-15 फाइटर जेट मार गिराया है। उसके अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से मिसाइल दागकर जेट को निशाना बनाया। ईरानी मीडिया और सरकारी चैनल ने इसका वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट गिरता दिख रहा है।

Iran Shot Down F-15: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रही जंग से बड़ी खबर सामने आई है. ईरान ने होर्मुज आइलैंड के पास F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. उसका कहना है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से मिसाइल दागकर इसे निशाना बनाया. इसके साथ ही एक भी वीडियो जारी किया है.

होर्मुज द्वीप के पास F-15 मार गिराने का दावा

ईरान की मीडिया के मुताबिक F-15 फाइटर जेट को होर्मुज द्वीप के पास मार गिराया गया है. रिपोर्ट के अनुसार यह जेट दुश्मन का था और दक्षिणी क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहा था. बताया गया कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम ने जमीन से मिसाइल दागकर इसे निशाना बनाया. सरकारी चैनल प्रेस टीवी ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए एक वीडियो दिखाया है, जिसमें जेट गिरता हुआ नजर आ रहा है.

ट्रंप ने ईरान को दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी थी ‘कि अगर ईरान अगले 48 घंटे के अंदर, होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें खत्म कर देगा, सबसे पहले सबसे बड़े प्लांट से शुरुआत करेगा.

ये भी पढ़ें: Qatar Helicopter Crash: कतर में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत, 1 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular