Saturday, October 5, 2024
HomeCrime Newsपूर्व सैनिक ने घरेलू विवाद में चलाई गोलियां...

पूर्व सैनिक ने घरेलू विवाद में चलाई गोलियां…

मध्य प्रदेश । मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक पूर्व सैन्यकर्मी ने पत्नी से विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने भाई और भतीजे की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि घटना में उसकी भतीजी घायल हो गई। सनौधा थाने के निरीक्षक आर पी दुबे ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लालेपुर गांव में शुक्रवार को हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस ने आरोपी रामाधार तिवारी (50) को गिरफ्तार कर लिया है।

दुबे के मुताबिक, रामाधार अपनी पत्नी संध्या से झगड़ रहा था, तभी उसके बड़े भाई राममिलन (62) और भतीजे अज्जू (36) ने दखल देते हुए उसे शांत रहने को कहा। दुबे के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने भाई और भतीजे पर गोली चला दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने घर के बाहर खड़ी भतीजी वर्षा (24) को भी गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुबे के मुताबिक, गोलीबारी के बाद रामाधार अपनी कार में सवार होकर घटनास्थल से भाग गया, लेकिन उसे कुछ घंटे बाद पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में घायल राममिलन और अज्जू ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि वर्षा का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी सेना का पूर्व जवान है और उसने लाइसेंसी बंदूक से गोलीबारी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की 4 बेटियां और 1 बेटा है और गोलीबारी के समय उसके 2 बच्चे स्कूल में थे।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments