Monday, March 16, 2026
Homeताजा खबरPoonam Pandey : जिंदा है एक्ट्रेस पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट के लिए...

Poonam Pandey : जिंदा है एक्ट्रेस पूनम पांडे, पब्लिसिटी स्टंट के लिए उड़ाई मौत की खबर, बोलीं- कैंसर अवेयरनेस के लिए ऐसा किया

मुंबई। आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था। एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत की खबर अफवाह निकलीं। वह जिंदा है और इसका सबूत खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके किया। एक्ट्रेस ने शनिवार दोपहर वीडियो में कहा कि उन्होंने कैंसर अवेयरनेस फैलाने के लिए यह पब्लिसिटी स्टंट किया था। पूनम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांगी। अभिनेत्री की पोल खुलने के बाद अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर उन्हें नफरत झेलनी पड़ रही है। इस भद्दे मजाक के लिए यूजर्स और सितारे उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं।

पूनम पांडे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपनी जीवित होने की जानकारी दे रही हैं और कैंसर के खिलाफ जंग लड़ने की बात कह रही हैं। पूनम ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा- मैं आप सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण बात साझा करने के लिए बाध्य महसूस कर रही हूं। मैं यहां हूं, जीवित हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझ पर दावा नहीं किया, लेकिन दुखद बात यह है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है, जो इस बीमारी से निपटने के बारे में ज्ञान की कमी के कारण पैदा हुईं। कुछ अन्य कैंसरों के विपरीत, सर्वाइकल कैंसर पूरी तरह से रोकथाम योग्य है।

अभिनेत्री ने लिखा, ‘ मुख्य बात एचपीवी वैक्सीन और शीघ्र पता लगाने वाले परीक्षणों में निहित है। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए आलोचनात्मक जागरूकता के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी हो। क्या किया जा सकता है, इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को समाप्त करने का प्रयास करें।’

इससे पहले अभिनेत्री के इंस्टाग्राम पर उनकी मौत की खबर देने वाली एक पोस्ट साझा की गई थी, जिसमें बताया गया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण उनकी मौत हो गई है। पोस्ट में लिखा था, ‘आज की सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। हर जीवित रूप जो कभी भी उनके संपर्क में आया, उसे शुद्ध प्रेम और दयालुता मिली। दुख की इस घड़ी में हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे, जबकि हम उसे हमारे द्वारा साझा की गई हर बात के लिए प्यार से याद करते हैं।’

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular