Tuesday, February 24, 2026
HomePush NotificationMoney laundering case : ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख...

Money laundering case : ईडी ने मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की, जानिए क्या है पूरा मामला?

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन जांच में मलयालम अभिनेता जयसूर्या की करीब 39 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति कुर्क की। मामला ‘सेव बॉक्स’ ऑनलाइन बोली ऐप से कथित निवेश ठगी से जुड़ा है। एजेंसी ने दिसंबर 2025 में अभिनेता और उनकी पत्नी से पूछताछ की थी। जांच केरल में दर्ज कई एफआईआर और योजना संचालक स्वाति रहीम से जुड़े भुगतान आरोपों पर आधारित है।

Money laundering case : कोच्चि। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन मामले की जांच के तहत मलयालम अभिनेता जयसूर्या की 39 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को कुर्क कर लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने अभिनेता और उनकी पत्नी से ‘सेव बॉक्स’ नामक एक ‘ऑनलाइन बोली’ ऐप्लीकेशन के जरिए कुछ लोगों से कथित ठगी किए जाने के मामले में दिसंबर 2025 में पूछताछ की थी।

अभिनेता की 39 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क की

बताया जा रहा है कि स्वाति रहीम नामक एक व्यक्ति ने यह कथित निवेश योजना चलाई। सूत्रों ने बताया कि ईडी की जांच त्रिशूर ईस्ट पुलिस द्वारा दर्ज कम से कम चार प्राथमिकी से जुड़ी है। उन्होंने बताया कि केरल में जयसूर्या को ‘‘दी गई’’ 39.01 लाख रुपये मूल्य की अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मंगलवार को एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। सूत्रों ने बताया कि रहीम ने उक्त निवेश योजना का ब्रांड एंबेसेडर बनने के लिए 47 वर्षीय जयसूर्या को कुछ धनराशि का भुगतान किया था।

जयसूर्या और उनकी पत्नी से ईडी कर चुकी है पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मलयालम अभिनेता जयसूर्या और उनकी पत्नी सरिता जयसूर्या से एक ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म से जुड़े कथित धोखाधड़ी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार, ईडी को सूचना मिली थी कि जयसूर्या ने सेव बॉक्स नामक एक ऑनलाइन बोली लगाने वाले एप्लिकेशन के ब्रांड एंबेसडर के रूप में काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। यह मामला त्रिशूर पुलिस द्वारा दर्ज की गई कम से कम चार एफआईआर से उपजा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि निवेशकों को सेव बॉक्स योजना के माध्यम से धोखा दिया गया था। इससे पहले ईडी ने रहीम का बयान दर्ज किया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि निवेशकों से जुटाई गई धनराशि का एक हिस्सा फिल्म उद्योग में लगाया गया था, जिसमें कथित तौर पर 47 वर्षीय अभिनेता से जुड़े कुछ लेनदेन शामिल थे

अधिकारी के मुताबिक, रहीम ने जांचकर्ताओं को बताया कि इस योजना के ब्रांड एंबेसडर के रूप में प्रचार करने के लिए जयसूर्या को कुछ रकम दी गई थी। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अभिनेता की पत्नी को लगभग 30 लाख रुपये का भुगतान किया गया था। इस रकम का एक हिस्सा कथित तौर पर नकद में दिया गया था, जबकि बाकी रकम उनके द्वारा संचालित बुटीक के नाम पर एक बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी। इन दावों के आधार पर, ईडी ने आरोपों की पुष्टि करने और योजना से उनके जुड़ाव की प्रकृति की जांच करने के लिए जयसूर्या और उनकी पत्नी को तलब किया। सूत्रों ने बताया कि एजेंसी फिलहाल इस मामले में अपराध से प्राप्त धनराशि की जांच कर रही है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular