Sunday, March 22, 2026
HomePush Notification'48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो तबाह कर देंगे', डोनाल्ड...

’48 घंटे में होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला, तो तबाह कर देंगे’, डोनाल्ड ट्रंप की खुली धमकी, ईरान ने जवाब में कही ये बात

Iran US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे में होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि ऐसा न करने पर अमेरिका उसके पावर प्लांट्स पर हमला करेगा। जवाब में ईरान ने कहा कि अगर उसके ठिकानों पर हमला हुआ तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा।

Donald Trump On Strait of Hormuz: अमेरिका ईरान के युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है. ट्रंप ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता है तो अमेरिका उनके पावर प्लाट्ंस को निशाना बनाएगा, और शुरुआत सबसे बड़े से होगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट पर लिखा, “अगर ईरान अगले 48 घंटे के अंदर, होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह से नहीं खोलता है, तो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका उनके अलग-अलग पावर प्लांट पर हमला करेगा और उन्हें खत्म कर देगा, सबसे पहले सबसे बड़े प्लांट से शुरुआत करेगा.

ईरान ने भी दी चेतावनी

वहीं ईरान ने भी चेतावनी दी है कि अगर उसके पावर प्लांट्स पर हमला किया गया, तो वह मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजराइल से जुड़े सभी ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

ईरान के खातम अल अनबिया सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फाघारी ने अमेरिका और इजराइल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ईरान अब उन बुनियादी ढांचों को भी निशाना बना सकता है, जो इन देशों से जुड़े हैं. जुल्फाघारी के अनुसार संभावित लक्ष्यों में समुद्री पानी को मीठा बनाने वाले प्लांट (डिसेलिनेशन प्लांट) और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं.

दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक

बता दें कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से वैश्विक तेल आपूर्ति का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान द्वारा इस जलडमरूमध्य को बंद किए जाने के कारण कई तेल टैंकर और अन्य जहाज समुद्र में फंस गए हैं. इसका सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर पड़ा है और कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे ऊर्जा संकट भी गहराने लगा है. ऐसे हालात में इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को सुरक्षित बनाए रखने के लिए अमेरिका पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular