Donald Trump On Venezuela: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि वह वेनेजुएला में काफी लोकप्रिय हैं और अमेरिका में अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ सकते हैं. मैं वेनेजुएला में अब तक किसी भी नेता से ज्यादा लोकप्रियता (पोल रेटिंग) हासिल कर सकता हूं. ट्रंप ने यह भी कहा कि मैं जल्द ही स्पेनिश सीख लूंगा.
‘मैं वेनेजुएला में बहुत पॉपुलर’
ट्रंप ने कहा, ‘वेनेजुएला के लोग कहते हैं कि अगर मैं वहां राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लडूं, तो मेरी लोकप्रियता अब तक किसी भी व्यक्ति से ज्यादा होगी. इसलिए जब मैं यहां (अमेरिका में) अपना काम खत्म कर लूंगा, तो वेनेजुएला जा सकता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘मैं जल्दी ही स्पेनिश सीख लूंगा. इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा. मैं भाषाओं के ज्ञान में अच्छा हूं और मैं वेनेजुएला जाऊंगा. मैं राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा. लेकिन फिलहाल हम वहां के निर्वाचित राष्ट्रपति से बहुत खुश हैं.’
वेनेजुएला के साथ संघर्ष 45 मिनट में खत्म हो गया
ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा कि वेनेजुएला के साथ संघर्ष 45 मिनट में खत्म हो गया और उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने अब तक वहां से करोड़ों बैरल तेल हासिल कर चुका है. उन्होंने कहा, वेनेजुएला को अच्छे लोग चला रहे हैं. हमारे संबंध अच्छे हैं और हम उनके साझेदार हैं. हमने करोड़ों बैरल तेल हासिल किया है, जो ह्यूस्टन में रिफाइन होकर तैयार है और इससे उस युद्ध की लागत अब तक कई बार वसूल की जा चुकी है.’
अमेरिका ने निकोलस मादुरो को कर लिया था गिरफ्तार
यह बयान ऐसे समय में आया है जब जनवरी में अमेरिकी बल वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार करके मादक पदार्थ की तस्करी के मामलों का सामना करने के लिए अमेरिका लाए थे. उसके बाद से वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में देश की बागडोर संभाली है.



