Thursday, March 12, 2026
HomePush NotificationDonald Trump ने बताया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को अमेरिका कैसे करेगा...

Donald Trump ने बताया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को अमेरिका कैसे करेगा कंट्रोल, किया ये बड़ा ऐलान

Donald Trump on Petrol Diesel: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि US ईरान से जुड़े तनाव के बीच पेट्रोल कीमतें नियंत्रित करने के लिए Strategic Petroleum Reserve से कच्चा तेल जारी करेगा। इसका उद्देश्य बाजार में आपूर्ति बढ़ाकर कीमतों को कम करना है। बाद में इस आपातकालीन भंडार को फिर से भरने की योजना भी बताई।

Donald Trump on Petrol Diesel: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन ईरान से जुड़े युद्ध और तनाव के कारण बढ़ी पेट्रोल कीमतों को नियंत्रित करने के लिए Strategic Petroleum Reserve (SPR) का उपयोग करेगा. सिनसिनाटी में स्थानीय चैनल WKRC लोकल-12 को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि सरकार आपातकालीन तेल भंडार से कच्चा तेल जारी करेगी ताकि बाजार में सप्लाई बढ़े और कीमतों पर दबाव कम हो. उन्होंने कहा, ‘हम ऐसा करेंगे और बाद में इस भंडार को फिर से भर देंगे. फिलहाल हम इसे थोड़ा कम करेंगे, जिससे कीमतें नीचे आएंगी.’

हालांकि राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि अमेरिकी भंडार से कितने बैरल तेल जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि ट्रंप पहले कई मौकों पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन की इस रणनीति की आलोचना कर चुके हैं, जब बाइडन सरकार ने पेट्रोल कीमतें नियंत्रित करने के लिए एसपीआर का उपयोग किया था।

क्या है स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व

स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व अमेरिका का आपातकालीन कच्चा तेल भंडार है, जिसे बड़े भू-राजनीतिक संकट, युद्ध या आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उपयोग के लिए भूमिगत नमक गुफाओं में रखा जाता है. यह दुनिया के सबसे बड़े सरकारी तेल भंडारों में से एक माना जाता है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आपात कदम

इस बीच International Energy Agency (IEA) ने भी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा बाजारों पर पड़ रहे प्रभाव को कम करने के लिए अपने इतिहास का सबसे बड़ा आपातकालीन तेल भंडार जारी करने की घोषणा की है। पेरिस स्थित इस संगठन ने बताया कि सदस्य देशों के भंडार से 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।

आईईए के कार्यकारी निदेशक फातिह बिरोल ने कहा कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यवधान और रिफाइनरियों पर हमलों के कारण जेट ईंधन और डीजल की आपूर्ति पर गंभीर संकट पैदा हो गया है. अकेले G-7 देश इस कुल भंडार का लगभग 70 प्रतिशत योगदान दे रहे हैं, जो होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले लगभग 20 दिन के तेल निर्यात के बराबर है.

ये भी पढ़ें: Iran Israel US War: अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ पर इराकी जलक्षेत्र में हमला, एक भारतीय की मौत, सामने आया Video

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular