Thursday, March 26, 2026
HomePush NotificationTrump On Iran Supreme Leader: 'ईरान मुझे अपना सुप्रीम लीडर बनाना चाहता...

Trump On Iran Supreme Leader: ‘ईरान मुझे अपना सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, लेकिन…’, डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

Trump On Iran Supreme Leader: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने उन्हें अपना सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। यह बयान उन्होंने एक फंडरेजर कार्यक्रम में दिया।

Trump On Iran Supreme Leader: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक और चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने कहा कि ईरान ने उन्हें अपना सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही ईरान से सफल बातचीत और युद्ध जल्द खत्म होने का भी दावा किया था. हालांकि ईरान ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया.

‘ईरान के नेताओं ने मुझे सुप्रीम लीडर बनाने का प्रस्ताव दिया’

ट्रंप ने रिपब्लिकन फंडरेजर कार्यक्रम में बोलते हुआ कहा कि ईरान के नेताओं ने मुझे अपना सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव दिया था. लेकिन मैंने साफ तौर पर कहा, नहीं, थैंक्यू. मैं नहीं बनना चाहता.’ उन्होंने यह भी कहा कि उनके नेतृत्व में दुनिया में अमेरिका की इज्जत काफी बढ़ गई है.

‘वो हमसे समझौता करना चाहते हैं’

ट्रंप ने कहा कि वो हमसे समझौता करना चाहते हैं. लेकिन वे यह कहने से डर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि उनके अपने लोग उन्हें मार डालेंगे. उन्हें यह भी डर है कि वह हमारे हाथों मारे जाएंगे. दुनिया में किसी देश का ऐसा कोई नेता नहीं रहा होगा, जो ईरान का प्रमुख बनने से इतना बचना चाहता हो.’

ये भी पढ़ें: Iran US Israel War: ‘हार नहीं मानी, तो होगा भीषण हमला’, व्हाइट हाउस ने ईरान को दी धमकी


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular