Wednesday, March 25, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessShare Market Update Today : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से...

Share Market Update Today : कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में दो प्रतिशत से अधिक की तेजी, इन शेयरों में आई तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद से बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। BSE Sensex 1,667 अंक चढ़कर 75,735 पर पहुंच गया, जबकि NSE Nifty 50 522 अंक बढ़कर 23,434 पर आ गया।

Share Market Update Today : मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को कारोबार के दौरान दो प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 1,667.14 अंक या 2.25 प्रतिशत चढ़कर 75,735.59 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 522.35 अंक या 2.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,434.75 अंक पर आ गया।

इन कंपनियों के शेयरों में तेजी

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। केवल टेक महिंद्रा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग फायदे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 4.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.2 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 8,009.56 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,867.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सेंसेक्स मंगलवार को 1.89 प्रतिशत और निफ्टी 1.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular