Dhurandhar 2 Worldwide Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है. मूवी ने 3 दिनों में वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और इसी के साथ ही कई नए रिकॉर्ड भी कायम कर दिए हैं.
खास बात यह है कि फिल्म ने अपने पहले शनिवार की कमाई के मामले में पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. इससे फिल्म की लोकप्रियता और दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है. विदेशों में भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. अब तक फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में करीब 96.50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, जो इसके कुल कलेक्शन में अहम योगदान दे रहा है. यही वजह है कि फिल्म की दुनियाभर में कुल कमाई 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है.

धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 3 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई
फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के साथ ही कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इसे दर्शकों शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है.
पहले 3 दिनों की कमाई
पेड प्रिव्यूज: 43 करोड़ रुपये
पहला दिन: 102.55 करोड़ रुपये
दूसरा दिन: 80.72 करोड़ रुपये
तीसरा दिन: 113 करोड़ रुपये
इस तरह फिल्म ने भारत में शुरुआती 3 दिनों में ही कुल मिलाकर 339.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
मजारी के कराची अंडरवर्ल्ड में उभरने की कहानी
बता दें कि ज्योति देशपांडे और लोकेश धर द्वारा निर्मित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में हैं, जो एक जासूस है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी के रूप में अपनी पहचान बनाता है. इस भाग में मजारी के कराची अंडरवर्ल्ड में उभरने की कहानी दिखाई गई है, साथ ही इस राज का भी खुलासा गया है कि मुखौटे के पीछे असली व्यक्ति कौन है. फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज हुई है.
ये भी पढ़ें: World Water Day 2026: बूंद-बूंद बचाने के ज्ञान से पहले शुद्ध पानी का कीजिए इंतजाम




