Wednesday, March 4, 2026
HomeUser Interest Categoryखेल-हेल्थDengue in India : भारत ने 30 नवंबर तक डेंगू के 2.34...

Dengue in India : भारत ने 30 नवंबर तक डेंगू के 2.34 लाख मामले हुए दर्ज, मौतें कितनी हुईं, सरकार ने नहीं बताया

नई दिल्ली। भारत में इस साल 30 नवंबर तक डेंगू के 2 लाख 34 हजार 427 मामले दर्ज किए गए। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी। सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि हर साल जनवरी से जुलाई तक डेंगू के मामले कम रहते हैं, जबकि अगस्त से दिसंबर तक अधिकतम मामले सामने आते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एस. पी. सिंह बघेल ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि मौजूदा वर्ष में वैश्विक जलवायु परिवर्तन, अल नीनो के प्रभाव और असमान वर्षा के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ने से देशभर में डेंगू के मामलों में वृद्धि देखी गई। बघेल ने सदन को सूचित किया कि 2022 में डेंगू के 2,33,251 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2021 में 1,93,245 मामले दर्ज किए गए थे।

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में पूरे साल डेंगू फैलता है। हालांकि, मानसून के मौसम में मामले बढ़ जाते हैं और मच्छरों के प्रजनन स्थलों की अधिकता के कारण मानसून के बाद के मौसम तक इनका प्रकोप जारी रहता है।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular