Tuesday, September 2, 2025
HomePush NotificationDelhi Flood Alert: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार,...

Delhi Flood Alert: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार, निचले इलाकों में मंडराया बाढ़ का खतरा

Delhi Flood Alert: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्थिति में पहुँच गया है। पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह जलस्तर 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Delhi Flood Alert: दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया. नदी का बढ़ता जलस्तर दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा कर रहा है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा था कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है.

यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार

अधिकारियों के अनुसार, सुबह 6 बजे पुराने यमुना पुल पर नदी का जलस्तर 205.68 मीटर पर था, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है. उन्होंने बताया कि हथिनीकुंड बैराज से 1.76 लाख क्यूसेक, वजीराबाद बैराज से 69,210 क्यूसेक और ओखला बैराज से 73,619 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. तीनों बैराजों से और अधिक पानी छोड़े जाने के कारण सुबह 8 बजे जलस्तर बढ़कर 205.80 मीटर हो गया.

दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ा

हरियाणा से रिकॉर्ड मात्रा में पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जिसे देखते हुए प्राधिकारी अत्यधिक सतर्क हैं. यमुना के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. नदी का जलस्तर मंगलवार शाम तक 206 मीटर के निकासी चिह्न तक पहुंचने की आशंका है.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular