Delhi Four Murder News: दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में बुधवार को 4 लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक महिला और उसके 3 नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि महिला के पति ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया.
पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट
पुलिस के मुताबिक, चंदन पार्क इलाके में चार लोगों की हत्या कर दी गई, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां महिला और उसके 3 बच्चों के शव उनके घर के अंदर पड़े थे और चारों तरफ खून फैला हुआ था. मृतक महिला की पहचान अनीता के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और तीनों बच्चों का गला काट दिया और मौके से फरार हो गया.
#WATCH | दिल्ली | पीड़ितों की रिश्तेदार रूबी ने कहा, "…मैंने देखा कि वे सभी मरे हुए पड़े थे और उनका गला कटा हुआ था…मुझे नहीं पता कि उनकी हत्या किसने की…" https://t.co/XDPsMFuk3w pic.twitter.com/WDz9AXxSae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026
फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को घटनास्थल पर भेजा गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके. मामले की जांच जारी है. आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं.’
#WATCH | दिल्ली: DCP हरेश्वर वी. स्वामी ने बताया, "समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके से 8 बजे की PCR कॉल मिली। यहां पर एक रूम में शव मिलने की सूचना थी। पुलिस ने मौके पर आकर देखा। एक अनीता नाम की महिला की पहचान की गई है। उनकी तीन बेटियों के साथ उनकी गला रेतकर हत्या की घटना हुई है।… pic.twitter.com/iZPCeg2Xa5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2026




