Delhi Flood: दिल्ली में लगातार बारिश से हालात खराब हो गए हैं. यमुना नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है. इसके कारण निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. जहां जलभराव से ट्रैफिक जाम के हालात बने हुए हैं. दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 8 बजे 207.31 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह इस मौसम के सर्वोच्च स्तर पर 207.48 मीटर था.
#WATCH | दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा, जिसके चलते राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
वीडियो कश्मीरी गेट से है, जहां जलभराव के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। pic.twitter.com/l42wwotSve
सिविल लाइंस में स्वामीनारायण मंदिर जलमग्न
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है. सिविल लाइंस इलाके में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर भी जलमग्न हो गया है.
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। सिविल लाइंस इलाके में श्री स्वामीनारायण मंदिर भी जलमग्न हुआ। pic.twitter.com/cH52SXtAzU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे केजरीवाल
राजधानी दिल्ली में बाढ़-बारिश से आम जनता बेहाल है. आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे. वह राहत कैंपों में बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी करेंगे.
#WATCH | दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर, नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर चुका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
ड्रोन वीडियो निगमबोध घाट से है। pic.twitter.com/9Vm8dXoPd0
यमुना के जलस्तर में आ सकती गिरावट
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6 बजे जलस्तर 207.35 मीटर पर था और सुबह 7 बजे तक घटकर 207.33 मीटर रह गया. आज यमुना का जलस्तर और कम होने की संभावना है. बुधवार सुबह अधिकारियों द्वारा जारी बाढ़ बुलेटिन में कहा गया था कि रात 8 बजे तक जलस्तर 207.15 मीटर तक पहुंचने की संभावना है तथा इसमें गिरावट जारी रहने की संभावना है.
#WATCH | दिल्ली: भारी बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर, नदी का पानी निचले इलाकों में प्रवेश कर चुका है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
वीडियो निगमबोध घाट से है। pic.twitter.com/DOy2N87HBc
दिल्ली के कई निचले इलाके जलमग्न
पिछले कुछ दिनों में नदी ने निचले इलाकों में कहर बरपाया है, जिससे कई मकानों में पानी भर गया, लोग विस्थापित हुए हैं और व्यवसाय प्रभावित हुए हैं. पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है. जिला अधिकारियों ने लोगों को तैराकी, नौका विहार या मनोरंजन के उद्देश्य से उफनती नदी में जाने को लेकर आगाह किया है.
#WATCH | दिल्ली: यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसकी वजह से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
ड्रोन वीडियो मयूर विहार से है। pic.twitter.com/e46t5aQXA2