नई दिल्ली, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गुंडागर्दी करने और ‘आप’ कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का सोमवार को आरोप लगाया और दावा किया कि दिल्ली पुलिस डरी हुई है और स्थिति से निपटने में असहाय है.
देश पूछ रहा है कि आज देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है?
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 3, 2025
– @ArvindKejriwal#DeshKaSabseBadaGundaKaun pic.twitter.com/AUbXr9ienr
केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लगाया बड़ा आरोप
केजरीवाल ने दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार पर भी निशाना साधा और उन पर निजी लाभ के लिए लोकतंत्र से समझौता करने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने कहा, ”मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि सेवानिवृत्ति के बाद नौकरी पाने के लिए लोकतंत्र को खतरे में नहीं डालें. देश के भविष्य को दांव पर नहीं लगाएं.”
चुनाव आयोग ने BJP के आगे सरेंडर कर दिया है। राजीव कुमार ने रिटायरमेंट के बाद पद के लालच में देश के लोकतंत्र को गिरवी रख दिया है‼️@ArvindKejriwal#DeshKaSabseBadaGundaKaun pic.twitter.com/iPkvfa8poX
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 3, 2025
आज पूरा देश देख रहा है कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इनकी गुंडागर्दी का मज़बूती से सामना कर रहा है।
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 3, 2025
हम डरे नहीं, हम झुके नहीं। हमें जो भी करना पड़े, हम करेंगे लेकिन देश के जनतंत्र को झुकने नहीं देंगे।
– @ArvindKejriwal#DeshKaSabseBadaGundaKaun pic.twitter.com/4XJaxXkSSV
‘सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता?’
केजरीवाल ने पूछा, ”सबसे बड़ा गुंडा कौन है जो इस देश के कानून से नहीं डरता? वह गुंडा कौन है जो पत्रकारों को गिरफ्तार कर रहा है और ‘आप’ कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों पर खुलेआम हमले कर रहा है? वह गुंडा कौन है जिससे दिल्ली पुलिस आदेश ले रही है और डरी हुई एवं असहाय महसूस कर रही है.” आप और भाजपा के शासन की तुलना करते हुए कहा, ”एक तरफ एक पार्टी आम आदमी के 25,000 रुपये प्रति माह बचा रही है और दूसरी तरफ एक पार्टी गुंडागर्दी में लिप्त है.”
देश का सबसे बड़ा गुंडा कौन है❓
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 3, 2025
👉 दिल्ली में खुलेआम हिंसा हो रही है। लोगों के साथ मारपीट हो रही है, उन्हें धमकियाँ दी जा रही हैं
👉 पुलिस के सामने लोगों को पीटा जाता है लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है
👉 दिल्ली में पत्रकारों पर हमला किया गया लेकिन पत्रकारों को ही गिरफ्तार कर… pic.twitter.com/F3T5F20GJM
दिल्लीवालों के पास इस बार हैं दो विकल्प‼️
— Aam Aadmi Party Delhi (@AAPDelhi) February 3, 2025
👉 पहला विकल्प आम आदमी पार्टी, जिसे वोट करने से आपको हर महीने ₹25,000 की बचत होगी और दिल्ली में विकास होगा
👉 दूसरा विकल्प है BJP, जिनका सरदार ही गुंडा है। अगर इन्हें वोट दे दिया तो ये केवल गुंडागर्दी करेंगे
दिल्लीवाले गुंडागर्दी… pic.twitter.com/bShzVMYW1v
दिल्ली में 5 फरवरी को होना है मतदान
गौरतलब है कि दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने हैं. भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में ‘आप’ के शासन को खत्म करने और कांग्रेस वापसी करने की कोशिश कर रही है. चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे.