Janmashtami 2025 : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की और दिल्ली व देश की प्रगति के लिए प्रार्थना की।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन्माष्टमी पर कहा, "प्रभु श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव है और उन्हें अपनी गाय सबसे प्यारी थी… उनके जीवन की हर एक चरित्र लीला हमें एक संदेश देती है… वे समानता की बात करते थे… प्रभु का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे…" pic.twitter.com/orCs1Q8qBo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 16, 2025
उन्होंने कहा कि देश और दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण के सभी भक्त जन्माष्टमी पर उनकी पूजा-अर्चना कर रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं जन्माष्टमी पर सभी को शुभकामनाएं देती हूं। भगवान श्रीकृष्ण हम सभी पर कृपा करें और दिल्ली तथा देश दोनों प्रगति करें।’’
मुख्यमंत्री गुप्ता का दिन में बाद में शहर में जन्माष्टमी से जुड़े कई समारोहों में भाग लेने का कार्यक्रम है।




