केरल। राजनाथ सिंह ने गुरुवार को पाकिस्तान को सीमा पर किसी भी तरह के दुस्साहस के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में पड़ोसी देश कोई भी गलत कदम उठा सकता है, लेकिन अगर ऐसा हुआ तो भारत की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व और निर्णायक होगी।
तिरुवनंतपुरम में आयोजित वीर सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत सिर्फ 22 मिनट में पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। उन्होंने इसे अब तक के भारतीय सैन्य इतिहास का सबसे बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान बताया।
रक्षा मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि “ऑपरेशन सिंदूर” अभी खत्म नहीं हुआ है। अगर सीमा पार से किसी भी तरह की शरारत या साजिश की गई, तो न केवल करारा जवाब दिया जाएगा बल्कि पहले से भी ज्यादा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कांग्रेस-नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतशील गठबंधन सरकार पर भी निशाना साधा। उनका कहना था कि पहले आतंकी हमलों के जवाब में केवल मोटी फाइलें भेजी जाती थीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती थी।राजनाथ सिंह ने 2016 के उरी हमले के बाद की सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक और हालिया ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि अब भारत आतंकवाद के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई कर रहा है।



