Monday, March 16, 2026
Homeउत्तरप्रदेश (UP)Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 22...

Deepotsav in Ayodhya: अयोध्या में फिर बना वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ 22 लाख दीयों से दमक उठी रामनगरी

अयोध्या। कलयुग में प्रभु श्रीराम का स्वागत दीपावली से एक दिन पहले शनिवार को रामनगरी अयोध्या में भव्य और गरिमामय उत्सव के साथ हुआ। दीपावाली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। शहर में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान सरयू नदी के 51 तटों पर 22 लाख 23 हजार से अधिक दीये जलाए गए, जो एक साथ सबसे अधिक दीये जलने का नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। ये दिये राम की पैड़ी के घाटों पर जलाए गए, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़े।

दीयों को जलाने के लिए 25 हजार से भी ज्यादा वॉलंटियर्स ने भाग लिया। वहीं इस दौरान 50 से अधिक देशों को उच्चायुक्त और राजदूत अयोध्या में मौजूद रहे। साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई बड़े नेता और अधिकारी राम नगरी में मौजूद रहे। यहां उन्होंने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण के स्वरूपों का तिलक किया। भगवान राम, सीता और लक्ष्मण एक हेलीकॉप्टर से आये थे। यहां से एक रथ से यह लोग अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस रथ को सीएम योगी ने और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने भी खींचा।

अयोध्या में दीपोत्सव जा यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। ये विश्व में सबसे ज्यादा मिट्टी के दीये जलाने का विश्व कीर्तिमान है। आज के कार्यक्रम ने अपना ही पिछले साल बनाया रिकॉर्ड तोड़ा है। पिछले साल दीपोत्सव कार्यक्रम में 15 लाख दीए जलाए गए थे तो वहीं इस बार पूरे अयोध्या में लगभग 24 लाख दीए जलाये गए।  

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular