Wednesday, March 18, 2026
Homeताजा खबरDawood Ibrahim : पाकिस्तान में डॉन दाऊद को दिया जहर? दुनिया में...

Dawood Ibrahim : पाकिस्तान में डॉन दाऊद को दिया जहर? दुनिया में तेजी से फैली ये खबर, इंटरनेट ठप, सोशल मीडिया भी डाउन

इस्लामाबाद।  पाकिस्तान में छिपकर रह रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को जहर देने की खबर से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दाऊद को जहर दिया गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इस बीच दाऊद की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में इंटरनेट ठप करने की जानकारी सामने आई है। कई लोग दावा कर रहे हैं कि दाऊद की खबर छिपाने के लिए ये कदम उठाया गया है। हालांकि सरकार के कुछ लोगों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की वर्चुअल रैली के चलते ये कदम उठाया गया है, ताकि कोई हिंसक घटना नहीं घटे।

इधर, मीडिया रिपोर्ट्स में उसे जहर दिए जाने की आशंकाएं जताई गई हैं। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया गया कि दाऊद दो दिन से अस्पताल में भर्ती है। उसे टाइट सिक्योरिटी में रखा गया है। अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं। इस मामले पर मुंबई पुलिस भी नजर बनाए हुए है। मुंबई में दाउद के रिश्तेदारों से इनपुट्स जुटाने की कोशिश की जा रही है।

भारत के लिए मोस्ट वांटेड है दाऊद

दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है। एनआईए ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। इसके खिलाफ मुंबई में 1993 में बम धमाके कराने के आरोप भी हैं। इसमें 257 लोग मारे गए थे जबकि 700 लोग घायल हुए थे।

Jago India Jago
Jago India Jagohttp://jagoindiajago.news
Jago India Jago की एडिटोरियल टीम देश, दुनिया और राजस्थान की ताजा खबरों को सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद अंदाज़ में पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। राजनीति से लेकर धर्म, मनोरंजन, खेल, शिक्षा और तकनीक तक हर महत्वपूर्ण विषय पर तेज़ अपडेट और गहराई से विश्लेषण हमारा उद्देश्य है। हमारा प्रयास है कि हर खबर आपको जागरूक करे, जोड़े और सोचने पर मजबूर करे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular