Wednesday, February 11, 2026
HomePush NotificationDausa Accident: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शादी समारोह से लौट...

Dausa Accident: जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार ट्रेलर से टकराई, 6 दोस्तों की मौत

Dausa Accident: दौसा जिले में जयपुर-आगरा हाईवे पर कार और ट्रेलर की टक्कर में 6 युवकों की मौत हो गई। हादसा कैलाई गांव के पास हुआ, जब कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए ट्रेलर से टकरा गई। मृतक शादी समारोह से लौट रहे थे।

Dausa Accident: राजस्थान के दौसा जिले में मंगलवार देर रात भीषण हादसा हो गया. जहां कार और ट्रेलर की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास हुआ. कार सवार युवक दोस्त थे और दौसा के कालाखो गांव के रहने वाले थे.

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग आभानेरी गांव में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी जयपुर-आगरा राजमार्ग पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया. इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान अंकित, समय सिंह, लोकेश, नवीन, दिलखुश और मनीष के रूप में की गई है.

कार के अंदर बुरी तरह फंस गए थे युवक

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार युवक अंदर बुरी तरह से फंस गए. ऐसे में मृतकों शवों और घायलों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. ट्रेलर में घुसी कार को क्रेन की सहायता से अलग किया गया.

4 लोगों ने मौके पर ही तोड़ा दम

हादसे की कितना भीषण था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि, 2 गंभीर घायलों में से एक युवक की दौसा के सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. इसके अलावा एक युवक की जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup में नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Abhishek Sharma अस्पताल में भर्ती

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular