Friday, November 6, 2026
HomeIndiaCyclone Dana: चक्रवात दाना को लेकर मौसम विभाग अलर्ट, 120 किमी प्रति...

Cyclone Dana: चक्रवात दाना को लेकर मौसम विभाग अलर्ट, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश

भुवनेश्वर, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र मंगलवार की सुबह गहरे अवदाब में तब्दील होकर पूर्वी तट की ओर बढ़ गया, जिसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

IMD ने कही ये बात

IMD ने अपने बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ गया है, तथा अवदाब में परिवर्तित हो गया है. यह तड़के 5.30 बजे के आसपास ओडिशा के पारादीप से 730 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में केंद्रित हो गया है. ‘इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्टूबर 2024 तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है.’

120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार इसके बाद मौसम की यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगी और इसके एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है, जो 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करेगा, इस दौरान हवा की गति 100-110 किमी प्रति घंटा और 120 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

बुलेटिन में कहा गया है कि इस तूफान के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तट पर भारी बारिश होने एवं तेज हवाएं चलने की आशंका है.अवदाब निम्न दबाव प्रणाली का अधिक तीव्र चरण होता है तथा आमतौर पर चक्रवाती तूफान के बनने से पहले होता है.

23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टी

ओडिशा सरकार ने चक्रवात के पूर्वानुमान के मद्देनजर 23 से 25 अक्टूबर तक सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. सभी विभागों को लिखे पत्र में विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डीके सिंह ने आपदा की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image