Thursday, February 12, 2026
HomePush NotificationJaipur Accident News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार...

Jaipur Accident News : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, चालक फरार

प्रताप नगर में महाराणा प्रताप सर्किल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार 45 वर्षीय इतवारी को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Jaipur Accident News : जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित महाराणा प्रताप सर्किल के समीप तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से साइकिल सवार युवक को घायल अवस्था में महात्मा गांधी अस्पताल भिजवाया। जहां पर उपचार दौरान युवक ने दम तोड़ दिया । मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने बताया कि महाराणा प्रताप सर्किल के समीप सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी इतवारी (45) साइकिल से मेवाड़ अपार्टमेंट की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें साइकिल सवार युवक इतवारी गंभीर रुप से घायल हो गया था। राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से उसे महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराय। जहां पर उपचार दौरान बुधवार देर शाम इतवारी ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि मृतक इतवारी पिछले दो महीने से अपनी पत्नी के साथ जयपुर में रह रहा था और सुबह -सुबह गाड़ियों की साफ -सफाई करता था। मेडिकल इत्तला पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पिकअप चालक की तलाश शुरु कर दी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular